13 साल बाद अपनी बेटी से मिले राजा चौधरी, शेयर की इमोशनल पोस्ट, श्वेता तिवारी के लिए कही खास बात

मुंबई। टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके एक्स हसबैंड राजा चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है राजा का अपनी बेटी पलक से 13 साल बाद मिलना। राज चौधरी ने खुद ही अपनी जिंदगी के इस अनमोल पल के बारे में लोगों को सोशल मीडिया पर बताया है। दरअसल मुंबई में गुरुवार को राजा अपनी बेटी पलक तिवारी से मिले थे, इस मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए राजा ने इमोशनल पोस्ट भी लिखी है।

राजा चौधरी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

राजा चौधरी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

उन्होंने लिखा है कि 'मेरी जिंदगी का पल। मैं उससे 13 साल बाद मिल रहा हूं जब मैंने आखिरी बार उसे देखा था वो एक बच्ची था और अब वह एक बड़ी लड़की है।' राजा ने बताया कि मैं अपनी फैमिली के साथ मेरठ में रहता हूं लेकिन कुछ काम के लिए मुंबई आया था। मैं और पलक whatsapp पर चैट पर बातें करते हैं। जब मैं मुंबई पहुंचा तो मुझे इच्छा हुई कि मैं उससे मिलूं, मैंने उसे मैसेज किया, वो कहीं पर फिल्म की शूटिंग कर रही थी, वहां से वक्त निकालकर वो मुझसे मिलने आई।

राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी की तारीफ

राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी की तारीफ

हम एक होटल में मिले, वो बहुत सुंदर और बड़ी हो गई है, उसे मैंने अपने परिवार के बारे में बताया, वो खुशी-खुशी और उत्सुकतापूर्वक सारी बातें सुन रही थी। उसने मुझसे कहा कि वो जल्द ही मेरठ हमारे पूरे परिवार से मिलने आएगी। ये लाइफ का काफी अलग और खूबसूरत फेज है, जो कि बहुत अच्छा है। अपनी इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने श्वेता तिवारी की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैं बीते सालों में पलक से मिल नहीं पाया।

'मेरी पलक बहुत समझदार और सुंदर हो गई है'

'मेरी पलक बहुत समझदार और सुंदर हो गई है'

मैंने उसका बचपन मिस किया है लेकिन अब मैं पिता की हर जिम्मेदारी उठाना चाहता हूं। उसकी छोटी-बड़ी हर चीज जानना चाहता हूं, उसकी पसंद-नापसंद से वाकिफ होना चाहता हूं। मेरी पलक बहुत समझदार और सुंदर हो गई है और ये सबकुछ उसकी मां और मेरी एक्स वाइफ श्वेता के कारण है।

श्वेता ने साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी

श्वेता ने साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी

मालूम हो कि श्वेता तिवारी ने साल 1998 में एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटी पलक है। इसके बाद श्वेता ने राजा चौधरी पर मारपीट का आरोप लगाया था। उन्हें करीब 6 साल बाद राजा से तलाक मिला था। राजा से तलाक लेने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा है, हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे पति पर भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है, वो उनसे भी अलग हो गई हैं।

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से मिली लोकप्रियता

मालूम हो कि टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्वेता कई फिल्मों में भी दिखाई पड़ चुकी हैं। वो 'बिग बॉस 4' की विनर भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+