गंगा यात्रा के साथ प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा, कहा- देश संकट में है, इसलिए मुझे घर से निकलना पड़ा

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। खास तौर से यूपी को लेकर कांग्रेस की रणनीति बिल्कुल साफ नजर आ रही है। यही वजह है कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी ने 'गंगा यात्रा' शुरू की है। तीन दिन तक चलने वाली इस यात्रा का आगाज प्रियंका ने प्रयागराज से किया है। यहां से वो बोट यात्रा के जरिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी। इस दौरान प्रियंका करीब 140 किलोमीटर की यात्रा करेंगी। यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में कहा कि आज देश का संविधान संकट में है, इसी वजह से मुझे घर से बाहर निकलना पड़ा।

प्रयागराज से प्रियंका गांधी ने शुरू की गंगा यात्रा

प्रयागराज से प्रियंका गांधी ने शुरू की गंगा यात्रा

गंगा यात्रा के साथ बनारस की ओर बढ़ रहीं प्रियंका गांधी लगातार अपने अंदाज को गर्म तेवर के साथ लोगों के बीच परोस रही हैं। लोगों के घर-घर पहुंचकर खुद को जमीनी नेता के रूप से प्रदर्शित कर रहीं प्रियंका का रुतबा भी ग्रामीण इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। सिरसा गंगा घाट पर नाव से उतरकर प्रियंका ने लगभग 1 किलोमीटर तक रोड शो किया और इसमें इतनी अधिक भीड़ आ गयी कि प्रियंका के रोड शो को सुरक्षा कारणों से और आगे नहीं बढ़ाया गया।

प्रियंका ने कहा- संविधाान बचाने के लिये राजनीति में आई हैं

प्रियंका ने कहा- संविधाान बचाने के लिये राजनीति में आई हैं

हालांकि, प्रियंका ने वहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने राजनीति में आने के सवालों का बखूबी जवाब दिया और सीधे लहजे में एक मंझे हुए नेता के तौर नजर आयीं। प्रियंका ने कहा कि इस समय देश का संविधान खतरे में हैं और वह राजनीति में इस वक्त मजबूर होकर आई हैं। वह देश का संविधाान बचाने के लिये राजनीति करने आयी हैं और यह वक्त है कि आप लोग भी घरों से बाहर निकलें।

मोदी सरकार पर बोला सीधा हमला

मोदी सरकार पर बोला सीधा हमला

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि प्रधानमंत्री अपने नाम के आगे क्या लगा रहे हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझसे लोग कह रहे हैं कि चौकीदार तो अमीरों के होते हैं और इस सरकार में सिर्फ ऐसे ही अमीर और गिने चुने लोगों के लिये काम किया गया है। आम जनता की आवाज दबाई गयी है, लेकिन अब वक्त आ गया है आप अपना वोट सोच समझकर दीजिये।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्राओं से मिलीं प्रियंका गांधी

गंगा यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्राओं की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि मैंने इन छात्रा से मुलाकात की। इससे पहले प्रियंका गांधी ने सोमवार सुबह प्रयागराज में संगम तट से अपने यूपी फतह के लिए गंगा पूजन और हनुमान जी की आरती की। फिलहाल प्रियंका अपनी यात्रा के तहत लगातार आगे बढ़ रही हैं, जगह-जगह हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ से गंगा घाट पूरी तरह से सिमट गये हैं।

प्रियंका के रोड शो से लेकर जनसभा में पहुंच रहे लोग

प्रियंका के रोड शो से लेकर जनसभा में पहुंच रहे लोग

रोड शो से लेकर जनसभा में भारी भीड़ प्रियंका को सुनने के लिये जुट रही है। प्रियंका जगह-जगह अपने भव्य स्वागत और लोगों की भीड़ देखकर गदगद हैं और पूरे जोश के साथ अपने शब्दों के बाण छोड़कर जनता को साधने में जुटी हुई हैं। प्रियंका के क्रेज का अंदाजा आप इस बात लगा सकते हैं कि खेत खलिहानों में काम कर रही महिलाएं व पुरूष भी जैसे तैसे गंगा तट की ओर प्रियंका को देखने पहुंच रहे हैं। दूर से ही उंचाई वाले स्थानों से प्रियंका की नाव देखकर हाथ हिलाते ग्रामीणों का अभिवादन भी प्रियंका उसी तरीके से पूरे जोश में करती नजर आ रही हैं।

140 किमी की करेंगी यात्रा

140 किमी की करेंगी यात्रा

अपनी बोट यात्रा के पहले पड़ाव में प्रियंका ने दुमदुमा घाट को चुना। यहां पर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया और आम जनता से सीधे संवाद किया। इस दौरान प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते कुछ समय में किसानों को काफी समस्या हुई है, आज देश में बेरोजगार घूम रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के चौकीदार होते हैं। आज देश में किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए यूपी भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+