Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pics: काजीरंगा में एक सींग वाले गैंडों को देखने को बेकरार प्रिंस विलियम और केट

तेजपुर। ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम और उनकी पत्‍नी केट मिडिलटन अपना मुंबई और दिल्‍ली का दौरा खत्‍म कर अब पहुंचे हैं असम। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंच पर मुलाकात के बाद दोनों शाम को असम पहुंचे।



यहां पर तेजपुर में मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने अपनी पत्‍नी के साथ दोनों का स्‍वागत किया। असम के पारंपरिक डांस बीहू के साथ दोनों का स्‍वागत हुआ।

-
-
-
Prince William and Kate's royal safari ride at Kaziranga

Prince William and Kate's royal safari ride at Kaziranga

-
-

सबसे तीखी मिर्ची का स्वाद चखेंगे प्रिंस विलियम

पार्क में कैम्‍प फायर का मजा

इसके बाद दोनों काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गए। प्रिंस विलियम और केट दोनों ने मंगलवार को काजीरंगा में कैम्‍प फायर का आनंद उठाया। यहां पर स्‍थानीय कलाकारों ने बीहू डांस परफॉर्म किया।

इस समय असम स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क में सफारी राइड का लुत्‍फ उठा रहे हैं। काजीरंगा में दोनों का काफी गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया। काजीरंगा एक सींग वाले गैंडो के लिए मशहूर नेशनल पार्क है।

बीहू के अलावा डांसर्स ने झूमर डांस भी परफॉर्म किया। इस दौरान प्रिंस विलियम और केट दोनों आर्टिस्‍ट्स के साथ बात करते और डांस के बारे में कई बातों के बारे में जानते हुए नजर आए।

तस्वीरें:पीएम मोदी के साथ विल और केट का लंच

Prince William and Kate's royal safari ride at Kaziranga

Prince William and Kate's royal safari ride at Kaziranga

-
-
-
-
-

असम के न्‍यू ईयर से पहले पहुंचे असम

असम के नए साल को भी बीहू कहते है और बुधवार को यह शुरू हुआ है। प्रिंस विलियम और केट दोनों इस नए साल के शुरू होने से एक दिन पहले ही असम पहुंच गए और इससे यहां के लोग भी काफी खुश नजर आए।

बीहू भी बैसाखी की ही तरह फसल पकने और फसल कटाई से जुड़ा त्‍योहार है। दोनों बुधवार को काजीरंगा नेशनल पार्क में सफारी राइड का मजा उठाएंगे।

यहां से दोनों भूटान रवाना होंगे और फिर वापस भारत आएंगे। दोनों आगरा के ताज महल का दीदार कर लंदन वापस लौट जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+