Brahmastra के सेट पर राष्ट्रपति कोविंद से मिले रणबीर-आलिया, फोटो वायरल

सोफिया। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन दिनों बुल्गारिया दौरे पर हैं, बहुत सारी राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए राष्ट्रपति बुल्गारिया में उस फिल्म के सेट पर पहुंचे जहां इन दिनों अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग चल रही है। फिल्म में लीड रोल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट निभा रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र के सेट पर राष्ट्रपति कोविंद से मिले रणबीर-आलिया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फिल्मी सितारों से मुलाकात की जानकारी प्रेसिडेंट के ट्विटर अकाउंट पर दी गई है, वहां एक फोटो भी शेयर की गई है, जिसमें अयान मुखर्जी, आलिया, रणबीर कपूर, राष्ट्रपति कोविंद, बुल्गारियन प्रेसिडेंट के साथ कई क्रू मेंबर्स नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' मार्डन भारत की कहानी

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' मार्डन भारत की कहानी

फोटो के साथ लिखा है, 'राष्ट्रपति कोविंद और बुल्गारिया के राष्ट्रपति रूमेन रदेव सोफिया के स्टूडियों पहुंचे, जहां बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग चल रही है। दोनों राष्ट्रपति ने भारत और बुल्गारिया के क्रू मेंबर्स से भी देश के कल्चर और फिल्म पर बातचीत की।

15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'

15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'

गौरतलब है कि अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, नागाजुर्न और मौनी रॉय भी अहम किरदार प्ले कर रहे हैं। रणबीर और आलिया की साथ में ये पहली फिल्म है। ये अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

 राष्ट्रपति कोविंद 4 सितंबर से बुल्गारिया दौरे पर हैं,

राष्ट्रपति कोविंद 4 सितंबर से बुल्गारिया दौरे पर हैं,

मालूम हो कि देश के राष्ट्रपति कोविंद 4 सितंबर से बुल्गारिया दौरे पर हैं, वहां उन्होंने बुल्गारिया के राष्ट्रपति रूमेन रादेव से भेंट की और उसके बाद वो वहां की राजधानी सोफिया पहुंचे। कोविंद यूरोपीय देशों के साथ संबंधों की बेहतरी के लिए फिलहाल तीन देशों की यात्रा पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+