बेटी की शादी से पहले मुकेश अंबानी के घर पर हुई गृह शांति पूजा, दुल्हन के लिबास में शहजादी जैसी दिखी ईशा
Recommended Video

मुंबई। भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर हस्तियों में से एक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से इस वक्त अंबानी हाउस में चल रही है। आपको बता दें कि ईशा और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से होगी। शादी से पहले मुकेश और नीता ने गृह शांति की पूजा रखी जिसमें ईशा प्री-वेडिंग लुक में बेहद ही खूबसूरत नजर आईं।

ईशा अंबानी ने पहना ये खास लहंगा
ईशा ने पूजा के दौरान डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था जिसमें वो बेपनाह खूबसूरत नजर आ रही हैं, ईशा का ये लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, आपको बता दें कि डिजाइनर सब्यसाची ने बंधेज गोटा-पट्टी लहंगे में हैंड एंब्रॉयड्री तिल्ला वर्क का काम किया है, लहंगे के साथ-साथ ईशा ने हैवी ज्वैलरी भी कैरी की हुई है।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने शेयर की 18 साल पुरानी फोटो, याद किया गुजरा जमाना, तस्वीर देख आप भी मुस्कुरा उठेंगे
तिरुपति मंदिर में चढ़ाया बेटी की शादी का कार्ड
गौरतलब है कि मंगलवार को मुकेश अंबानी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में अपनी बेटी ईशा की शादी का कार्ड भगवान वेंकटेश को चढ़ाया, इससे पहले अंबानी परिवार ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पहला कार्ड चढ़ाया था।

23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी सगाई
मालूम हो कि ईशा अंबानी की सगाई 23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी, इस भव्य सगाई का फंक्शन पूरे तीन दिन तक चला था, जिसमें बॉलीवुड,हॉलीवुड, बिजनेस जगत और पॉलिटिकल इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

अजय पीरामल और स्वाति पीरामल
मालूम हो कि आनंद पीरामल बहुत धनी और ताकतवर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वो कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।

'सबसे छोटी अरबपति'
मालूम हो कि ईशा अंबानी की पहचान केवल ये नहीं है कि वो मुकेश अंबानी की बेटी हैं बल्कि ईशा का खुद एक अस्तित्व है, जिसके कारण उन्हें फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस वुमन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था, यही नहीं ईशा को फोर्ब्स ने 2018 में दुनिया की यंगेस्ट उत्तराधिकारियों की लिस्ट में नंबर दो की जगह दी थी।












Click it and Unblock the Notifications