Pics: पाकिस्तान का वह संभावित SSG कमांडो, जिसे सेना ने पुंछ में मार गिराया
पुंछ। गुरुवार की दोपहर सेना ने कश्मीर में एलओसी से सटे पुंछ में पाकिस्तान के दो घुसपैठिए को मार गिराया है। ये घुसपैठिए उस समय मारे गए जब सेना पाकिस्तान सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी। सेना का मानना है कि ये घुसपैठिए पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विसेज कमांडो (एसएसजी) हो सकते हैं।

कमांडो के पास से मिले हथियार
सेना को इसके पास से एक एके-47 राइफल के अलावा, मैगजीन, ग्रेनेड्स और डैगर्स मिले हैं। एक घुसपैठिए की डेड बॉडी कृष्णा घाटी में भारतीय सीमा के 600 मीटर अंदर पर ही छूट गई थी। एक और घुसपैठिए की बॉडी एलओसी पर मिली है। सेना की मानें तो हो सकता है कि ये घुसपैठिए उस समय मारे गए हैं जब छह या फिर सात सदस्यों की बैट टीम सेना जवाब दे रही थी। आपको बता दें कि मराठा लाइफ इंफेट्री के दो जवान गुरुवार को शहीद हो गए थे।

सिर पर लगा था कैमरा
एक घुसपैठिए के सिर पर हेड बैंड कैमरा लगा था। माना जा रहा है कि इस कैमरे के जरिए वह अपने अपराधों को रिकॉर्ड करना चाहता था जिसमें भारतीय सैनिकों का सिर कलम करना भी शामिल था। एक सीनियर ऑफिसर की ओर से बताया गया है कि बैट की टीम सेना की वर्दी में ऑपरेशन का अंजाम दिया और फिर आतंकियों की तरह भाग गए। इनके पास से जो सामान मिला है उनमें रेडिया इंटरसेप्ट्स भी शामिल है और इससे साफ है कि वह एसएसजी कमांडो थे। हालांकि इस बात के अभी तक पूरे सुबूत नहीं मिल सके हैं।

बैट के ऑपरेशंस को अंजाम देते कमांडो
बैट के ऑपरेशंस को साधारणतया एसएसजी कमांडो ही अंजाम देते हैं जो पूरी तरह से प्रशिक्षित होते हैं। ये कमांडो एलओसी के दूसरी तरफ आतंकियों के साथ बैट के सदस्यों की मदद करते हैं। साथ ही भारतीय जवानों के पेट्रोलिंग पैटर्न पर भी नजर रखते हैं। गुरुवार को बैट टीम के सदस्यों ने मराठा लाइट इंफेंट्री के दो जवानों की हत्या कर दी थी। मराठा लाइफ इंफ्रेंट्री चाकन द बाग पर स्थित दो फॉरवर्ड पोस्ट पर लगातार पेट्रोलिंग करती है। पुंछ में इस वर्ष यह तीसरी ऐसी घटना थी।

कारगिल की जंग में बने थे हिस्सा
एसएसजी की पहली बटालियन सन् 1950 के मध्य में सामने आई थी। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल परवेज मुशर्रफ के कार्यकाल में इसे काफी प्रोत्साहन मिला। मुर्शरफ वर्ष 1966 से 1972 तक खुद इसके साथ बतौर कमांडो जुड़े हुए थे। एसएसजी कमांडोज को ब्लैक स्टोरक्स भी कहा जाता है। 99 में हुई कारगिल की जंग से पहले इन्हीं कमांडोज ने पाकिस्तान की तरफ से मोर्चा संभाला हुआ था और इसके बाद ही एक एक युद्ध की शुरुआत यहां पर हुई थी।
-
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ












Click it and Unblock the Notifications