Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pics: अलग-अलग शहरों में होली के रंग-बिरंगे नजारे

रंगों का त्‍योहार होली, यूं तो सोमवार को मनाया जाएगा, लेकिन पूरे देश में अपने करीबियों को हरे, लाल, गुलाबी, पीले और कई रंगों से सरोबार करना शुरू कर दिया है। मुंबई के बच्‍चे हों या फिर मथुरा के बरसाने में मनाई जाने वाली पारंपरिक होली हो, देश का हर हिस्‍सा किसी न किसी रंग में डूबा हुआ है। कैसी है गुवाहाटी में होली की धूम और मथुरा में रंगों की धमक, कुछ तस्‍वीरों के माध्‍यम से इसकी एक झलक।

गुवाहाटी में होली

गुवाहाटी में होली

गुवाहाटी में होली खेलतीं छात्राएं।

 मुंबई के बच्‍चों की होली

मुंबई के बच्‍चों की होली

ये बच्‍चे भले ही इन रंगों को न देख पाएं, लेकिन उनकी खुशबू इनके अहसास को मुस्‍कान में बदल देती है।

 मुंबई के बच्‍चों की होली

मुंबई के बच्‍चों की होली

ये बच्‍चे भले ही इन रंगों को न देख पाएं, लेकिन उनकी खुशबू इनके अहसास को मुस्‍कान में बदल देती है।

 गुलाबी नगरी जयपुर में भी होली

गुलाबी नगरी जयपुर में भी होली

गुलाबी नगरी जयपुर में विदेशी पर्यटकों ने होली खेलकर इसे और 'गुलाबी' बना डाला।

रंगबिरंगा चंडीगढ़

रंगबिरंगा चंडीगढ़

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी कॉलेज के कैंपस में होली के रंगों के साथ धूम मचाई।

मुंबई के बच्‍चों की होली

मुंबई के बच्‍चों की होली

ये बच्‍चे भले ही इन रंगों को न देख पाएं, लेकिन उनकी खुशबू इनके अहसास को मुस्‍कान में बदल देती है।

बोधगया में भी होली

बोधगया में भी होली

बुद्ध की नगरी बोधगया में घूमने आए विदे‍शियों ने भी रंगों का त्‍यौहार होली का जमकर लुत्‍फ उठाया।

वृंदावन में भी होली

वृंदावन में भी होली

मथुरा के वृंदावन में कुछ बंगाली महिलाओं ने भी पारंपरिक अंदाज में होली खेलकर अपनी खुशी जाहिर की।

वृंदावन में भी होली

वृंदावन में भी होली

मथुरा के वृंदावन में कुछ बंगाली महिलाओं ने भी पारंपरिक अंदाज में होली खेलकर अपनी खुशी जाहिर की।

पटना की होली

पटना की होली

पटना महिला कॉलेज की छात्राएं होली का मजा उठाती हुईं।

रंगबिरंगा चंडीगढ़

रंगबिरंगा चंडीगढ़

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने भी कॉलेज के कैंपस में होली के रंगों के साथ धूम मचाई।

कोलकाता की होली

कोलकाता की होली

'सिटी ऑफ ज्‍वॉय' कोलकाता में बच्‍चों ने राजनेताओं के अंदाज में होली का जमकर लुत्‍फ उठाया।

 जयपुर में होली का एक और रंग

जयपुर में होली का एक और रंग

जयपुर में कुछ कलाकार भगवान कृष्‍ण और राधा की तरह सजे कलाकारों ने होली का यह रंग लोगों के बीच पेश किया।

बल्‍लभगढ़ की होली

बल्‍लभगढ़ की होली

फरीदाबाद के बल्‍लभगढ़ में विदेशी पर्यटकों की होली का एक रंग।

नई दिल्‍ली

नई दिल्‍ली

देश की राजधानी दिल्‍ली में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष हर्षवद्धन ने अपने कार्यालय में आए लोगों के साथ इस त्‍यौहार का मजा उठाया।

जयपुर में होली का एक और रंग

जयपुर में होली का एक और रंग

जयपुर में कुछ कलाकार भगवान कृष्‍ण और राधा की तरह सजे कलाकारों ने होली का फूलों से होली का यह रंग लोगों के बीच पेश किया।

अलीगढ़

अलीगढ़

अलीगढ़ में कुछ श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्‍ण के अंदाज में बाकी श्रद्धालु ओं के साथ होली का त्‍यौहार मनाया।

जयपुर की लट्ठामार होली

जयपुर की लट्ठामार होली

जयपुर में महिलाओं और पुरुषों ने यहां के मशहूर गोविंद देवजी के मंदिर में आयोजित फाग महोत्‍सव के दौरान लट्ठमार होली का नजारा पेश किया।

 नंदगांव में होली

नंदगांव में होली

मथुरा में कृष्‍ण के नंदगांव में बरसाने की महिलाओं ने पारंपरिक लट्ठमार होली की एक झलक पेश की।

 बरसाने में होली

बरसाने में होली

नंदगांव के राधा मंदिर में जब पुरुषों ने लट्ठमार होली महोत्‍सव के तहत गुलाल फेंक कर इस महोत्‍सव का आनंद उठाया।

मथुरा की होली

मथुरा की होली

लट्ठमार होली महोत्‍सव के तहत लोगों ने मथुरा के पास बरसाने में स्थित श्रीजी मंदिर में गीत और नृत्‍य के जरिए होली का एक नया रंग लोगों के बीच पेश किया।

इलाहाबाद में कैफ की होली

इलाहाबाद में कैफ की होली

कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे पूर्व क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ चुनावी माहौल में होली के रंगों में सरोबार हैं।

जयपुर की होली

जयपुर की होली

जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को इस अंदाज में होली मनाई गई।

बीरभूमि के रंग

बीरभूमि के रंग

विश्‍वभारती यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बीरभूमि स्थित शांतिनिकेतन में 'बसंत उत्‍सव' के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का उत्‍सव मनाया।

गुवाहाटी में होली

गुवाहाटी में होली

टमाटर और रंगों के साथ गुवाहाटी की छात्राओं ने रविवार को होली मनाई।

अगरतला में बीएसफ जवानों की होली

अगरतला में बीएसफ जवानों की होली

बांग्‍लादेश की सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी सीमा पर चौकसी के साथ ही रंगों का यह उत्‍सव भी अपने अंदाज में मनाया।

वाराणसी में पर्यटकों की होली

वाराणसी में पर्यटकों की होली

गंगा के घाट पर बसे वाराणसी शहर में मौजूद विदेशी पर्यटकों ने भी रविवार को इस रंगीले उत्‍सव का जश्‍न मनाया।

जौनपुर में आचार्य रविशंकर की होली

जौनपुर में आचार्य रविशंकर की होली

आध्‍यात्मिक गुरु आचार्य रविशंकर ने उत्‍तर प्रदेश के शहर जौनपुर में अपने भक्‍तों के साथ होली का आनंद उठाया।

अमृतसर में होली के रंग

अमृतसर में होली के रंग

स्‍वर्ण मंदिर की नगरी अमृतसर में विदेशी पर्यटक रंगों में डूबे नजर आए।

जोधपुर की होली

जोधपुर की होली

राजस्‍थान के शाही शहर जोधपुर में बड़े पैमाने पर विदेशी पर्यटक होली की मस्‍ती और उमंग में नजर आए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+