Pics: बेंगलुरु के बार में भीषण आग, अंदर सो रहे 5 कर्मचारियों की मौत, नींद बन गई काल

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है, यहां के सब्जी मंडी इलाके की कुंबारा सांघा बिल्डिंग के एक बार में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सांघा बिल्डिंग में कैलाश बार रेस्टोरेंट है, जहां आज तड़के सुबह करीब 2.30 बजे आग लगने का पता लगा, जिस समय आग लगी, कर्मचारी अंदर सो रहे थे, आग लगने के कारण वो सभी वहां फंस गए और उसकी चपेट में आकर मौत का शिकार हो गए।

5 कर्मचारियों की मौत, नींद बन गई काल

5 कर्मचारियों की मौत, नींद बन गई काल

मृतकों की पहचान तुमकुर के रहने वाले स्वामी (23), प्रसाद (20) और महेश (35) , 45 वर्षीय मंजूनाथ और मांड्या के कीर्ति के रूप में हुई है।

काफी आर्थिक नुकसान हुआ

काफी आर्थिक नुकसान हुआ

आपको बता दें कि इस कैलाश बार रेस्टोरेंट का लाइसेंस आरवी दयाशंकर के नाम पर है, इस आग की वजह से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं

पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है, प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

मुंबई में आगजनी की दो घटनाएं

मुंबई में आगजनी की दो घटनाएं

गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में आगजनी की दो घटनाएं सामने आई थीं। एक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक हादसे में 4 लोग जिंदा जल गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+