यूट्यूब ने ब्लॉक किया पीआईबी का चैनल, बताई ये वजह
नई दिल्ली: पीआईबी इंडिया के यूट्यूब चैनल में कुछ तकनीकी खामी पाई गई है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के यूट्यूब चैनल में तकनीकी खराबी के चलते कोई भी वीडियो प्ले नहीं हो रहा है। चैनल के वीडियो को यूजर नहीं देख पा रहे हैं। यूएस बेस्ड वीडियो शेयरिंग वेबसाइट द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है। जब रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मंगलवार को लाइव नहीं की जा सकी तो यूट्यूब चैनल के ब्लॉक का मामला सामने आया।

सूत्रों ने कहा कि समझौते की शर्तों में परिवर्तन 25 मई को हुए थे और ऐसा लगता है कि तब से पीआईबी के वीडियो कंटेंट को अमेरिका में स्ट्रीम करने की अनुमति नहीं थी। हालांकि, भारत में, यहां देखा गया कि पीआईबी यूट्यूब चैनल काम नहीं कर रहा था और पीयूष गोयल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को स्ट्रीम नहीं किया जा सका था।
जबकि सूत्रों के अनुसार, पीआईबी ने यूट्यूब को इस तकनीकी खामी की सूचना दे दी है और अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। यूट्यूब की टीम इस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि यूट्यूब में यह तकनीकी खामी कई देशों से सामने आ रही है। यूट्यूब पर आधिकारिक पीआईबी चैनल के 1.5 लाख से सब्स्क्राइबर्स हैं, और 3,500 से अधिक वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिन्हें लगभग 14 मिलियन बार देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications