सोशल मीडिया पर क्यों शेयर हो रही मुस्लिम टोपी में पीएम मोदी की तस्वीर, जानें वायरल सच
YOGENDERसोशल मीडिया पर क्यों शेयर हो रही मुस्लिम टोपी में पीएम मोदी की तस्वीर, जानें वायरल सच शॉर्ट हेडलाइन मुस्लिम टोपी में पीएम मोदी की तस्वीर का सच
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुस्लिम टोपी पहने हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। तस्वीर में मुस्लिम टोपी पहने पीएम मोदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से गले मिलते दिख रहे हैं। पीएम मोदी की मुस्लिम टोपी वाली तस्वीर देखने के बाद कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि 2019 से पहले ही मोदी ने हार मान ली है। लेकिन मुस्लिम टोपी में पीएम मोदी को देखने वाले यूजर्स को शायद ये नहीं पता कि वे एक ऐसे तस्वीर देखने के बाद राय जाहिर कर रहे हैं, जिसके साथ छेड़छाड़ की गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दाऊदी बोहरा समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्से लेने इंदौर गए थे। उन्होंने धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की और दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी दाऊदी बोहरा समाज के किसी धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी इंदौर के सैफी नगर स्थित मस्जिद में सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से गले भी मिले थे।

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से गले मिलते हुए पीएम मोदी की तस्वीर उनके आधिकारिक अकाउंट से भी शेयर की गई हैं। लेकिन इन तस्वीरों में उन्होंने सिर पर मुस्लिम टोपी नहीं है। मुस्लिम टोपी में ट्विटर पर शेयर की गई पीएम मोदी की तस्वीर संघमित्रा नाम की यूजर ने शेयर की है। जो खुद को फिल्ममेकर बता रही हैं। संघमित्रा ने पीएम मोदी की मुस्लिम टोपी वाली छेड़छाड़ की गई तस्वीर को फेसबुक पर भी शेयर किया है।

संघमित्रा नाम की इस यूजर ने छेड़छाड़ की गई जो तस्वीर शेयर की है, उसे ट्विटर पर 100 लोगों ने रीट्वीट किया है और फेसबुक पर करी 180 से ज्यादा लोगों ने शेयर भी किया है। संघमित्रा की पुरानी पोस्ट देखने से पता चलता है कि वह काफी समय से मोदी सपोटर्स को भी ट्रोल करती रही हैं।

संघमित्रा के अलावा एक और ट्विटर यूजर ने पीएम मोदी की मुस्लिम टोपी पहने हुए तस्वीर शेयर की है और साथ में पुरानी फोटो भी लगाई है, जिसमें नरेंद्र मोदी मौलाना की टोपी पहनने से इनकार करते दिख रहे हैं। इस ट्विटर अकाउंट के करीब 70,000 फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications