जब मीडिया ने निक को बुलाया 'जीजाजी', प्रियंका रोक नहीं पाईं अपनी हंसी, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी का आखिरी फंक्शन मुंबई में हुआ। मुंबई में हुए इस रिसेप्शन में बी टाउन के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे। इस रिसेप्शन से पहले प्रियंका और निक ने 19 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन दिया था। इसके अलावा 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। प्रियंका का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई के होटल ताज में आयोजित हुआ था।

जब मीडिया ने निक को बुलाया जीजाजी...

इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिसे सुनकर प्रियंका की हंसी छूट गई और इस तरह छूटी कि उन्हें देखकर सब लोग और बुरी तरह से हंसने लगे और निक को कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ, दरअसल मीडिया के सामने पोज देते वक्त अचानक से कैमरामैन निक को जीजाजी कहकर संबोधित करने लगे, जिसे सुनकर प्रियंका को बहुत तेज हंसी आ गई और वो अपने आप को क्रंट्रोल नहीं कर पाईं, बेचारे निक को समझ ही नहीं आया कि उनकी खूबसूरत बीवी को इतनी हंसी क्यों आ रही है, वे बेहद ही मासूमियत से पीसी के हंसते हुए चेहरे के देखते ही रह गए।

प्रियंका-निक का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रियंका-निक का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रियंका-निक का ये क्यूट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोगों ने इस वीडियो पर काफी प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी किए हैं। आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने बी टाउन को दिए इस रिसेप्शन में अबू जानी और संदीप खोसला के आउटफिट में नजर आए।

बेहद ही हसीन नजर आए प्रियंका-निक

बेहद ही हसीन नजर आए प्रियंका-निक

अपनी शादी की तीसरी पार्टी में प्रियंका का अंदाज पूरी तरह से परंपरागत नहीं था, उनके मेकअप और ड्रेस में मिला-जुला अंदाज देखने को मिला, तो वहीं निक इस दौरान ब्लू सूट में हमेशा की तरह काफी हॉट एंड स्मार्ट भी दिखे, इस शानदार पार्टी में बॉलीवुड जगत की कई जानी -मानी हस्तियां शामिल हुईं जिन्होंने इस रिसेप्शन पार्टी में चार चांद लगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+