असम में 500 रुपये के नोटों की गड्डी पर सोते दिखे नेता जी, वीडियो वायरल हुआ तो खोला राज
लोकसभा चुनाव से पहले असम में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के एक नेता की कथित तौर पर नोटों के साथ सोने की तस्वीर वायरल है। इस तस्वीर में कार्यकर्ता 500 के नोटों पर लेटा हुआ है।
नोटों पर लेटे शख्स का नाम बेंजामिन बसुमतारी है। वह UPPL की ग्राम परिषद विकास समिति का सदस्य रह चुका है। असम में UPPL का BJP के साथ गठबंधन है। ऐसे में विपक्षी दलों को इस फोटो की मदद से भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।

फोटो को लेकर UPPL के प्रेसीडेंट प्रमोद बोरो ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बेंजामिन बसुमतारी अब उनकी पार्टी के मेंबर नहीं हैं। उन पर इसी साल 10 जनवरी को एक अन्य मामले में डिसिप्लिनरी एक्शन लिया गया था। इस कारण उन्हें पार्टी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया गया था।
उन्होंने अपने पोस्ट में मीडिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से आग्रह किया कि करता हूं कि वे बासुमतारी के साथ यूपीपीएल को नहीं जोड़े। बोरो ने कहा कि बासुमतारी का कृत्य पूरी तरह से उनकी अपनी जिम्मेदारी है और पार्टी उनके किसी भी व्यक्तिगत कृत्य के लिए जवाबदेह नहीं है।
इस संबंध में ये भी दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर पुरानी है और "राजनीतिक लाभ" के लिए चुनाव के दौरान इसे जानबूझकर वायरल किया गया है। बासुमतारी ने इस फोटो को लेकर कहा कि ये तस्वीर करीब 5 साल पुरानी है।
बासुमतारी ने कहा कि उन्हें नहीं पता है किसने ये फोटो वायरल की हैं। उन्होंने कहा कि पहले उनके दोस्तों ने इस फोटो से ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी, लेकिन अब ये कौन कर रहा है इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। उन्होंने कहा कि 5 साल पहले वो एक दोस्त के घर पार्टी में गए थे जहां पर मजाक में उन्होंने ये फोटो खिंचाई थी।












Click it and Unblock the Notifications