क्या कोरोना संक्रमण के बाद बुजुर्ग दिखने लगे हैं वरुण धवन, जानिए वायरल हो रही Photo का सच

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की चपेट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स आ चुके हैं। हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव आए अभिनेता वरुण धवन इन दिनों आइसोलेशन में हैं। कोरोना से जंग लड़ रहे वरुण धवन इन दिनों अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं, वह लगातार फैंस को अपनी सेहत को लेकर अपडेट कर रहे हैं। इस बीच वरुण अपने फैंस को भी एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ रहे। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज को एडिट कर फैंस को बताया कि आइसोलेशन में उनका समय किस तरह बीत रहा है। इंटरनेट पर अब वरुण की एडिट फोटो खूब वायरल हो रही है।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी फनी फोटोज

वरुण ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी फनी फोटोज

अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर वरुण धवन ने कई सारी फोटोज शेयर की हैं जिनमें से कुछ को एडिट किया गया है। एक फोटो में वहा काफी यंग नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में उन्हें बुजुर्ग दिखाया गया है। इस फोटो में वरुण की दाढ़ी और बाल सफेद दिखाई दे रहे हैं। वहीं तीसरी फोटो वह वर्तमान उम्र में नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी दाढ़ी और बाल काफी बड़े हैं। इस सभी तस्वीरों से जरिए एक्टर वरुण धवन ने अपने फैंस को बताने की कोशिश की है कि आइसोलेशन में उनका समय किस तरह बीत रहा है और कोरोना से ठीक होने के बाद उनका लुक बदल सकता है।

सोशल मीडिया पर रहते हैं अप टू डेट

सोशल मीडिया पर रहते हैं अप टू डेट

बता दें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वरुण लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो शेयर कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने योग करते हुए अपनी एक फोटो साझा की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'ठीक होने की दिशा में।' मालूम हो कि वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंचे थे। कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने वहीं आइसोलेशन में रहने का फैसला किया।

चंडीगढ़ में आइसोलेशन में हैं वरुण धवन

चंडीगढ़ में आइसोलेशन में हैं वरुण धवन

बता दें कि वरुण धवने के अलावा फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता और स्टार कास्ट नीतू कपूर भी कोविड-19 संक्रमित पाई गई हैं। राज, वरुण धवन के साथ चंडीगढ़ में ही आइसोलेशन में हैं जबकि नीतू कपूर को उनके बेटे रणबीर कपूर ने एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई वापस बुला लिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीतू ने कोरोना वायरस को मात दे दिया है, बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी मां की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।

कियारा और अनिल कपूर नहीं है कोरोना पॉजिटिव

कियारा और अनिल कपूर नहीं है कोरोना पॉजिटिव

फिल्म 'जुग जुग जियो' में वरुण और नीतू के साथ एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं, हालांकि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव है। अनिल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की थी। वरुण की अन्य फिल्मों की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म 'कुल नंबर 1' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमाजॉन प्राइम पर 25 दिसंबर, 2020 को रिलीज की जाएगी। 'कुल नंबर 1' में वरुण धवन और सारा अली खान लीड रोल में हैं।

वरुण धवन ने कहा- कोरोना काल में ज्यादा सावधान रहें

वरुण धवन ने कहा- कोरोना काल में ज्यादा सावधान रहें

बता दें कि अपने एक पोस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि करते हुए वरुण धवन ने बताया कि शूटिंग के दौरान सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया गया था, उन्होंने अपने फैंस से महामारी काल में अतरिक्त सावधान रहने का आग्रह किया। 33 वर्षीय अभिनेता वरुण धवन ने लिखा, 'प्रोडक्शन द्वारा सभी सावधानी बरती गई लेकिन अभी भी जीवन में कुछ भी निश्चित नहीं है, खासतौर पर COVID-19 संकट में। इसलिए कृपया अतिरिक्त सावधानी बरतें। मेरा मानना ​​है कि मैं और अधिक सावधानी रख सकता था।' वरुण धवन ने आगे लिखा, 'मुझे ढेर सारे मैसेज मिल रहे हैं जिससे इस बीमारी के खिलाफ लड़ने के लिए मेरी ताकत दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।'

यह भी पढ़ें: वरुण धवन को हुआ कोरोना तो ट्रोलर ने पूछा- सच में हुआ है या...? एक्टर ने दिया जबरदस्त जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+