हाफिज सईद का सिर काटकर लाइये ले जाइये 50 लाख रुपए नगद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया चलन चला है यहां विवादित लोगों का सिर काटने वाले को 50 लाख रुपए का इनाम दिया जा रहा है। पहले साध्वी प्राची ने जाकिर नाईक का सिर काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया था तो अब बागपत के बड़ौत में रहने वाले लोगों ने हाफिज सईद का सिर काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

बागपत में एक बालाजी स्रव धर्म ट्रस्ट के संस्थापक जिनका नाम फोटो बजरंगी है ने ऐलान किया है कि जो भी हाफिज सईद का सिर काटकर लायेगा वह उसे 50 लाख रुपए का इनाम देंगे। फोटो बजरंगी ने कहा कि हाफिज सईद का सिर छह महीने के भीतर काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपए की नगद राशि दी जाएगी।
जाकिर नाइक का सिर कलम करने वाले को साध्वी प्राची देंगी 50 लाख रुपए
यह ऐलान कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद लिया गया। इस बैठक में हाफिज सई के मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये थे। फोटो बजरंगी ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकी हाफिज सई हमेशा विवादित बयान देते हैं। वह भारत में हिंदू और मुसलमानों के बीच लड़ाई कराने की साजिश रच रहे हैं। इसीलिए उसके नाम 50 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications