फुल्का के बचाव में उतरे संजय सिंह, कहा- 35 साल से इंसाफ के लिए लड़ रहे, बदनाम ना करें

अमृतसर। अमृतसर ग्रैनेड हमले में 3 लोगों की मौत के बाद अब एनआईए इसकी जांच में जुट गई है वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने हमलावरों की जानकारी देने वाले को 50 लाख का इनाम देने की घोषणा भी कर दी गई तो वहीं इस मसले पर फुल्का के बयान पर हंगामा मच गया है जिसके बचाव में अब खुलकर सामने आए हैं आप नेता संजय सिंह।

फु्ल्का के बचाव में उतरे संजय सिंह

जिन्होंने आज मीडिया में बयान दिया कि फुल्का को उनके बयान को लेकर बदनाम करना ठीक नहीं है, वो 84 के सिख दंगों के पीड़ितों के लिए पिछले 35 साल से लड़ रहे हैं, उन्हें इसका क्रेडिट दिया जाना चाहिए, वैसे भी उन्होंने अपने बयान पर अफसोस जता दिया है इसलिए इसे इतना तूल देने की जरूरत नहीं।

फुल्का ने जताया अफसोस

फुल्का ने जताया अफसोस

आपको बता दें कि आलोचनाओं और लोगों ने नाराजगी के चलते फुल्का ने अपने बयान पर सफाई दी है और कहा है कि मेरे बयान को पूरी तरह से गलत समझ लिया गया। आप पूरा वीडियो देखें, मेरा पूरा बयान कांग्रेस के खिलाफ था ना कि सेना प्रमुख के खिलाफ, इसके बावजूद में इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।

हमले के पीछे सेनाध्‍यक्ष का हाथ भी हो सकता है: फुल्का

हमले के पीछे सेनाध्‍यक्ष का हाथ भी हो सकता है: फुल्का

मालूम हो कि फु्ल्का का जो वीडियो पहले सामने आया उसमें उन्होंने कहा है कि इस हमले के पीछे सेना और सेनाध्‍यक्ष का हाथ भी हो सकता है, मीडिया से बात करते हुए फुल्‍का ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए, जांच से पहले किसी पर दोष मढ़ना ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+