किरण करती रही फोन, लेकिन अन्ना ने नहीं दिया रिस्पांस
नयी दिल्ली। गांधीवादी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की सहयोगी किरण बेदी ने राजनीतिक में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। किरण के इस कदम से अन्ना नाराज है। उनकी नाराजगी इस कदर तक बढ़ गई है कि उन्होंने किरण बेदी के फोन का जबाव तक नहीं दिया। भाजपा में शामिल होने के बाद किरण ने अन्ना को फोन किया था, लेकिन अन्ना ने उनसे फोन पर कोई बात नहीं की।

किरण ने बिना अन्ना से सलाह लिए ही भाजपा ज्वाइन कर लिया था। अन्ना के साथ नाराजगी को लेकर बेदी ने कहा कि वह जल्द उनसे मिलने जाएगी और उनसे मिलकर राजनीति जॉइन करने की वजह बताएंगी। किरन ने कहा कि मैं परेशान नहीं हूं क्योंकि अन्ना नहीं जानते हैं कि मैंने इस दायित्व को क्यों संभाला।
उन्होंने कहा कि जैसे ही वक्त मिलेगा वो फौरन अन्ना से मिलने जाएगी। गौरतलब है कि किरन ने अन्ना हजारे को फोन किया था लेकिन उन्होंने बात नहीं की। उन्होंने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन अन्ना ने बात नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications