Video: तमिलनाडु में दीक्षांत समारोह में अनोखा विरोध, राज्यपाल से डिग्री लेने से PHD छात्रा ने किया इनकार

PhD student refuses degree from Tamil Nadu Governor: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में मणोनमनियम सुंदरनार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एक अनोखा विरोध देखने को मिला। पीएचडी छात्रा जीन जोसेफ ने राज्यपाल आर. एन. रवि से अपनी उपाधि लेने से इनकार कर दिया। इसके बजाय जीन ने अपनी डिग्री विश्वविद्यालय के कुलपति एम. चंद्रशेखर से ली।

इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां लोग छात्रा के इस साहसिक कदम पर चर्चा कर रहे हैं। मामला अब राजनीतिक रंग भी ले रहा है और बहस का विषय बन गया है।

PhD student refuses degree from Tamil Nadu Governor

राज्यपाल से डिग्री लेने से क्यों किया इनकार?

मामला तमिलनाडु के तिरुनेलवेली स्थित मणोनमणियम सुंदरनार यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह का है।
इस दौरान पीएचडी छात्रा जीन जोसेफ ने राज्यपाल आर. एन. रवि से डिग्री लेने से इनकार कर दिया।
छात्रा का आरोप है कि राज्यपाल ने कई बार ऐसे बयान और कदम उठाए हैं जो तमिल भाषा और तमिल लोगों के हितों के खिलाफ हैं। इसी वजह से उन्होंने स्टेज पर जाकर सीधे राज्यपाल से डिग्री लेने की बजाय, उसे यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से लिया।यह विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे लेकर तमिलनाडु में राजनीतिक और सामाजिक बहस शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें PM Modi Tamil nadu Visit: इस वजह से PM मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए स्टालिन? सरकार से कर दी बड़ी मांग

राज्यपाल ने बुलाया, छात्रा ने किया अनदेखा, VC से ली डिग्री

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मणोनमणियम सुंदरनार यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि मुख्य अतिथि के तौर पर स्टेज पर मौजूद थे। उनके साथ यूनिवर्सिटी के कुलपति एम. चंद्रशेखर और अन्य अधिकारी भी बैठे थे। समारोह के दौरान छात्रों को बारी-बारी से मंच पर बुलाया जा रहा था।

जब पीएचडी छात्रा जीन जोसेफ का नाम पुकारा गया, तो वह राज्यपाल के सामने जाने के बजाय सीधे कुलपति के सामने जाकर खड़ी हो गईं। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें पीछे आने का इशारा भी किया, लेकिन उन्होंने अनदेखा करते हुए कुलपति से ही डिग्री ग्रहण की। बाद में मीडिया से बातचीत में जीन जोसेफ ने कहा कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि राज्यपाल तमिल भाषा और तमिल लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं, और वह ऐसे व्यक्ति से डिग्री नहीं लेना चाहती थीं।

ये भी पढ़ें Sri Lanka Tamil Killings: श्रीलंका में मिली सामूहिक लाशों वाली कब्र? फिर उठा तमिल लोगों की हत्याओं का मामला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+