Phalodi Satta Bazar Tamil Nadu: DMK या NDA? फलोदी सट्टा बाजार ने खोले संकेत, तमिलनाडु में किसकी बन रही सरकार
Phalodi Satta Bazar Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों पर वोटिंग हुई। जनता के बीच यह सवाल भी मजबूत होता जा रहा है कि इस बार सत्ता किसके हाथ जाएगी। इसी बीच राजस्थान के चर्चित फलोदी सट्टा बाजार ने तमिलनाडु को लेकर अपने ताजा अनुमान जारी किए हैं, जिनकी चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है।
हालांकि यह साफ समझना जरूरी है कि फलोदी सट्टा बाजार किसी आधिकारिक चुनाव एजेंसी का हिस्सा नहीं है। इसके अनुमान चुनाव आयोग, एग्जिट पोल या सरकारी आंकड़े नहीं होते। फिर भी चुनावी माहौल में इसके आंकड़े चर्चा का केंद्र बन जाते हैं।

▶️ फलोदी का अनुमान: क्या फिर लौटेगी स्टालिन सरकार? (Phalodi Satta Bazar Prediction Tamil Nadu)
तमिल नाडु की सियासत हमेशा से दिलचस्प रही है, लेकिन 2026 का यह चुनाव कई मायनों में अलग है। फलोदी सट्टा बाजार के ताजा संकेतों की मानें तो राज्य में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK का दबदबा बरकरार रह सकता है। सट्टा बाजार के सटोरियों का अनुमान है कि 234 सीटों वाली विधानसभा में DMK गठबंधन को 141 से 144 सीटें मिल सकती हैं। यह आंकड़ा बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से काफी ऊपर है।
इसका मतलब यह है कि सट्टा बाजार फिलहाल सत्ताधारी दल को स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता देख रहा है। हालांकि, यह भी सच है कि AIADMK+ (NDA) गठबंधन से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है और सीटों का यह गणित आने वाले दिनों में बदल भी सकता है।
- DMK गठबंधन: 141 से 144 सीटें
- NDA यानी AIADMK+ गठबंधन: मजबूत चुनौती लेकिन बहुमत से पीछे
- अन्य दल और छोटे गठबंधन: सीमित प्रभाव
▶️पश्चिम बंगाल से अमस तक अन्य राज्यों को लेकर क्या है फलोदी का अनुमान

▶️तमिल नाडु ओपिनियन पोल क्या संकेत दे रहे हैं? (Tamil Nadu Opinion Polls)
पिछले दो महीनों में आए लगभग 8 बड़े ओपिनियन पोल्स पर नजर डालें, तो वे भी कमोबेश DMK गठबंधन को ही बढ़त देते दिख रहे हैं। लेकिन असली पेंच वोट शेयर में फंसा है। अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK कई सीटों पर 'वोट-कटर' की भूमिका निभाती दिख रही है, जिससे पारंपरिक दलों के समीकरण बिगड़ सकते हैं।
सर्वे बताते हैं कि करीब 60 से ज्यादा ऐसी सीटें हैं जहां मुकाबला इतना करीबी है कि वहां हार-जीत का अंतर बहुत कम रहने वाला है। यानी राज्य की एक-चौथाई सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, जो किसी भी गठबंधन का खेल बना या बिगाड़ सकती हैं।
🔹1. लोक पोल (Lok Poll) - अप्रैल 2026 की रिपोर्ट
इस सर्वे में सत्ताधारी DMK गठबंधन को भारी बढ़त दिखाई गई है।
- DMK+ (गठबंधन): 181 - 189 सीटें
- AIADMK+ (गठबंधन): 38 - 42 सीटें
- TVK (विजय की पार्टी): 08 - 10 सीटें
- वोट शेयर: DMK+ को करीब 40.1% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
🔹2. वोट वाइब (Vote Vibe) - वोट ट्रैकर सर्वे (मार्च-अप्रैल 2026)
यह सर्वे बहुत ही कड़े मुकाबले (Neck-to-Neck) की ओर इशारा करता है।
- DMK+ गठबंधन: 113 - 123 सीटें (बहुमत के आंकड़े 118 के आसपास)
- AIADMK+ गठबंधन: 106 - 116 सीटें
- निष्कर्ष: इस सर्वे के अनुसार मुकाबला बेहद 'टाइट' है और 1-2 प्रतिशत का स्विंग पासा पलट सकता है।
🔹 3. मैट्रिस (Matrize) सर्वे - मार्च 2026
- मैट्रिस का डेटा विपक्षी AIADMK गठबंधन के लिए खुशखबरी लेकर आया था।
- AIADMK+ गठबंधन: 114 - 127 सीटें (सत्ता में वापसी की संभावना)
- DMK+ गठबंधन: 104 - 114 सीटें
- निष्कर्ष: इस सर्वे ने माना कि एंटी-इंकंबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) के कारण AIADMK गठबंधन बढ़त बना सकता है।
🔹4. C-Voter (सी-वोटर) - मार्च के अंत की रिपोर्ट
सी-वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' और ताजा अपडेट्स के अनुसार:
🔹 मुख्यमंत्री की पसंद: एम.के. स्टालिन अभी भी 41% लोगों के साथ पहली पसंद बने हुए हैं।
🔹कड़ी टक्कर: विजय की पार्टी (TVK) को करीब 27% लोकप्रियता रेटिंग मिल रही है, जो पारंपरिक दलों के वोट बैंक में सेंध लगा सकती है।
🔹 News18-Vote Vibe Poll
- DMK गठबंधन: 106-116 सीटें
- TVK: 2-8 सीटें
- अन्य: सीमित प्रभाव
- Vote Share:
- DMK: लगभग 38%
- TVK: 15%
- अन्य: 7%
- सर्वे के मुताबिक DMK गठबंधन को शुरुआती बढ़त मिलती दिखी
🔹 Junior Vikatan (JV) सर्वे (अप्रैल 2026)
- DMK गठबंधन: 37.5% वोट शेयर - 121 सीटें
- AIADMK गठबंधन: 33.63% वोट शेयर - 83 सीटें
- TVK: 24.71% वोट शेयर - 3 सीटें
- 27 सीटों पर कड़ी टक्कर
🔹Key Analysis: क्या है फलोदी और ओपिनियन पोल का एनालिसिस
- बहुमत का आंकड़ा: तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है।
- स्टालिन का चेहरा: अधिकांश सर्वे में एम.के. स्टालिन को मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद माना गया है, हालांकि उनकी सीटों की संख्या 2021 (133 सीटें) के मुकाबले कम होने का अनुमान है।
- तीसरा कोण (The Third Factor): अभिनेता विजय की पार्टी TVK को ओपिनियन पोल्स में 8 से 15 सीटों तक का अनुमान दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पार्टी किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है।
- वोट शेयर का अंतर: DMK और AIADMK गठबंधन के बीच वोट शेयर का अंतर अधिकांश सर्वे में मात्र 2% से 4% के बीच सिमटा हुआ है।
▶️ क्या है फलोदी सट्टा बाजार और ये कैसे काम करता है? (What is Phalodi Satta Bazar)
राजस्थान के फलोदी शहर से संचालित होने वाला यह बाजार अपनी चुनावी भविष्यवाणियों के लिए पूरे देश में मशहूर है। यह कोई सरकारी संस्था या मान्यता प्राप्त पोलिंग एजेंसी नहीं है, बल्कि एक अवैध और अनौपचारिक नेटवर्क है।
यह बाजार किसी साइंटिफिक सर्वे के बजाय रैलियों में उमड़ने वाली भीड़, मीडिया की खबरों, स्थानीय लोगों से बातचीत और राजनीतिक गलियारों में होने वाली चर्चाओं के आधार पर अपना 'भाव' तय करता है। चूंकि यह पूरी तरह धारणाओं (Perception) पर टिका होता है, इसलिए इनके आंकड़े रोज बदलते रहते हैं।
▶️ कानून की नजर में सट्टा बाजार की हैसियत (Legal Status and Reality Check)
एक बात समझना बहुत जरूरी है कि भारत में चुनावों पर सट्टा लगाना पूरी तरह से गैरकानूनी है। चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय हमेशा आगाह करते हैं कि इन आंकड़ों का कोई कानूनी आधार नहीं होता है। चुनावी नतीजे केवल जनता के वोट और 4 मई को होने वाली मतगणना से ही तय होंगे।
फलोदी का सट्टा बाजार कभी सही साबित होता है तो कभी इसके अनुमान पूरी तरह फेल भी हो जाते हैं। इसलिए, इन आंकड़ों को महज एक बाजारू चर्चा के तौर पर देखा जाना चाहिए, न कि आधिकारिक भविष्यवाणी के रूप में।












Click it and Unblock the Notifications