Phalodi Satta Bazar Bengal Election: ममता या BJP? बंगाल चुनाव में फलोदी सट्टा बाजार किसकी बनवा रहा सरकार
Phalodi Satta Bazar West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में 2026 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन सियासी माहौल अभी से गर्म हो चुका है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधी टक्कर के संकेत मिलने लगे हैं। इसी बीच राजस्थान के चर्चित फलोदी सट्टा बाजार को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया और कुछ लोकल चैनलों पर ऐसे दावे वायरल हो रहे हैं, जिनमें बंगाल की सत्ता को लेकर चौंकाने वाले अनुमान सामने आ रहे हैं।
बंगाल चुनाव से पहले क्यों चर्चा में आया फलोदी सट्टा बाजार?
हर बड़े चुनाव से पहले फलोदी सट्टा बाजार सुर्खियों में आ जाता है। कहा जाता है कि इस बाजार के अनुमान अक्सर सही बैठते हैं। यही वजह है कि लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव, इसके भाव और भविष्यवाणियां राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक चर्चा का विषय बन जाती हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले भी यही स्थिति बनती दिख रही है।

🟡 Phalodi Satta Bazar prediction for West Bengal: बंगाल में किसे जिता रहा है फलोदी सट्टा बाजार?
वायरल दावों के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से भाजपा को करीब 180 सीटें मिल सकती हैं। वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 114 सीटों पर सिमटने का अनुमान लगाया जा रहा है। बहुमत का आंकड़ा 148 है।

इन अनुमानों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री बनना बेहद मुश्किल हो सकता है। फलोदी सट्टा बाजार के ये आंकड़े अभी चुनाव के करीब आते-आते कई बार बदलेंगे क्योंकि वहां हर दिन सटोरिए (बुकी) के भाव अलग होते हैं। हालांकि कुछ लोकल न्यूज चैनल के सर्वे में भी भाजपा के जीत की संभावना जताई गई है।
🟡 फलोदी सट्टा बाजार आखिर है क्या (What is Phalodi Satta Bazar)
🔹 फलोदी सट्टा बाजार राजस्थान के फलोदी कस्बे से जुड़ा एक अनौपचारिक और अवैध सट्टा नेटवर्क माना जाता है। यह कोई सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्था नहीं है। यहां राजनीति, चुनाव, बजट, खेल, मौसम और बड़ी सामाजिक घटनाओं पर अनुमान लगाकर दांव लगाए जाते हैं। इसकी जड़ें काफी पुरानी मानी जाती हैं और शुरुआत में यह मौसम और कृषि से जुड़े दांव के लिए जाना जाता था।
🔹 फलोदी के सटोरिए कैसे लगाते हैं अनुमान: फलोदी के सटोरिए मीडिया रिपोर्ट, अखबार, नेताओं की रैलियों में भीड़, जमीनी फीडबैक और अपने नेटवर्क से मिली जानकारियों के आधार पर भाव तय करते हैं। फोन कॉल, मैसेजिंग ऐप और कोड वर्ड्स के जरिए सट्टा लगाया जाता है। समय के साथ भाव बदलते रहते हैं और इन्हीं उतार-चढ़ाव से बाजार की राय बनती है।
🔹 सट्टा बाजार को लेकर क्या कहता है कानून: आधिकारिक तौर पर भारत में सट्टेबाजी अवैध है। चुनाव आयोग, गृह मंत्रालय और राज्य पुलिस बार-बार साफ कर चुके हैं कि चुनाव परिणाम सिर्फ वोटिंग और मतगणना से तय होते हैं। फलोदी सट्टा बाजार के दावों को न तो कानूनी मान्यता है और न ही इन्हें आधिकारिक भविष्यवाणी माना जाता है।
🟡 बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सही निकला था फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान!
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने भी अपना अनुमान पेश किया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की बड़ी जीत की बात कही गई थी। उन्होंने NDA के 138 से 150 सीट जीतने का अनुमान लगाया गया था, जबकि महागठबंधन लगभग 100 सीटों तक सीमित रह सकता था।
उस समय सट्टा बाजार में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में नीतीश कुमार के "भाव" 40 से 45 पैसे के बीच थे, जो बाजार की नजर में सबसे मजबूत और स्थिर संकेत माना जा रहा था। हार चुनाव के नतीजों में NDA 200 से ज्यादा सीट लाकर जीत दर्ज की और सीएम नीतीश कुमार ही बनें।
2024 के लोकसभा चुनावों में फलोदी सट्टा बाजार ने एनडीए की जीत का अनुमान लगाया था, लेकिन अंतिम मतगणना में कुछ शुरुआती अनुमानों से नतीजे थोड़े अलग दिखे थे, जिससे इस बाजार की सटीकता पर बहस भी तेज हुई थी।
अब फलोदी सट्टा बाजार अपनी निगाहें आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 और मौसम से जुड़े पूर्वानुमानों पर टिकाए हुए है, जहां यह फिर से संभावित परिणामों पर दांव और भाव पेश कर रहा है।
🟡 West Bengal 2026 Election date: पश्चिम बंगाल में 2026 में कब होंगे विधानसभा चुनाव?
पश्चिम बंगाल में अगला विधानसभा चुनाव 2026 में होना तय है। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान मार्च से अप्रैल 2026 के बीच कराए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
दरअसल मौजूदा 17वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को खत्म हो रहा है। संवैधानिक व्यवस्था के तहत, इससे पहले नई विधानसभा का गठन जरूरी होता है। इसी कारण राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल में चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 के बीच कराए जा सकते हैं, ताकि समय रहते नई सरकार का गठन किया जा सके। पिछली विधानसभा का गठन मई 2021 में हुआ था, इसी टाइमलाइन के आधार पर अगले चुनाव की संभावित तारीखें तय मानी जा रही हैं।
अगर पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 बेहद लंबे और कई चरणों में हुए थे। उस समय 292 सीटों पर मतदान आठ चरणों में कराया गया था। वोटिंग की प्रक्रिया 27 मार्च से 29 अप्रैल 2021 तक चली थी, जबकि मतगणना 2 मई 2021 को हुई थी।
सरकार बनाने के लिए 294 सदस्यीय विधानसभा में 148 सीटों का बहुमत जरूरी होता है। 2021 के चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 213 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली बार बड़ा उभार दिखाते हुए 77 सीटें हासिल की थीं।
अब 2026 के चुनाव को लेकर एक बार फिर राज्य में सियासी सरगर्मी तेज है और सभी दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications