Pfizer वैक्सीन को भारत लाने पर बोले एम्स डायरेक्टर गुलेरिया- इसके लिए कोल्ड स्टोरेज तैयार करना चुनौती
Pfizer वैक्सीन को भारत लाने पर बोले एम्स डायरेक्टर गुलेरिया- इसे -70C पर रखना होता है, कोल्ड चैन कैसे तैयार होगी
नई दिल्ली। अमेरिकी फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर और उसकी सहयोगी जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक ने कहा है कि उन्होंने जो कोरोना की वैक्सीन बनाई है, वो 90 फीसदी से ज्यादा प्रभावी है। इसके बाद इस वैक्सीन के भारत में लाने को भी बातें शुरू हो गई हैं। इस वैक्सीन को यहां लाया जाता है और लोगों को ये दी जाती है तो इसका रखरखाव कैसे होगा, इसको लेकर एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने मुश्किल आने की बात कही है। गुलेरिया ने कहा है कि फाइजर की वैक्सीन को खास कोल्ड स्टोरेज की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इसके लिए कोल्ड चैन बनाना बड़ी चुनौती होगी।
Recommended Video

ग्रामीण इलाकों में कैसे वैक्सीन को पहुंचाया जाएगा?
रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को कहा कि वैक्सीन के तीसरे ट्रायल के तीसरे फेज में है और इसको लेकर जो खबरें आई हैं, वो उत्साह बढ़ाने वाली हैं। हमें इस पर भी ध्यान देना चाहिए कि इसे माइनस 70 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है। ऐसे में भारत जैसे विकासशील देशों में और खासतौर से ग्रामीण इलाकों में कैसे इस वैक्सीन को पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कोल्ड चैन बनाना बहुत मुश्किल काम होगा।

वैक्सीन के 90 फीसदी असरदार होने का दावा
कोरोना वायरस वैक्सीन की सफलता का दावा करने के बाद फाइजर की ओर से हाल ही में कहा गया है कि कंपनी भारत सरकार के साथ अपनी कोविड -19 वैक्सीन बेचने के लिए बातचीत कर रहा है,ताकि यह टीका देश में उपयोग के लिए उपलब्ध हो सके। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है। फाइजर की ओर से कहा गया है कि वह 2020 में 50 मिलियन खुराक और 2021 में 1.3 बिलियन खुराक का उत्पादन करने की उम्मीद कर रहा है। कंपनी ने 2020 में कुल 5 करोड़ वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है।

एम्स डायरेक्टर ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता
एम्स डायरेक्टर ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कहा है कि राजधानी नें लगातार कोरोना के केस बढ़े हैं। हम देख रहे हैं कि भीड़ इकट्ठा हो रही है लेकिन एहतियात नहीं बरती जा रही है। बिना मास्क के लोग दिख रहे हैं। दिल्ली में कोरोना को लेकर कदम उठाए जाने चाहिए। बता दें कि दिल्ली में करीब एक हफ्ते से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली में ये कोरोना की तीसरी लहर है।
ये भी पढ़ें- Pfizer और BioNTech का दावा- हमारे कोरोना वैक्सीन 90 फीसदी से ज्यादा असरदार












Click it and Unblock the Notifications