Pfizer India: कोरोना वैक्सीन पर गुड न्यूज, फाइजर ने मांगी टीके के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

Pfizer India: कोरोना वैक्सीन पर गुड न्यूज, फाइजर ने मांगी टीके के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

coronavirus vaccine in India: रूस की राजधानी मॉस्को में कोरोना वायरस वैक्सीन के टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इसी बीच भारत के लिए भी कोविड-19 वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर है। फार्मा कंपनी फाइजर की भारतीय इकाई ने अपने द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल (emergency-use) के लिए भारक की सरकार से औपचारिक मंजूरी मांगी है। फाइजर-इंडिया ने (Pfizer India) ने टीके के औपचारिक मंजूरी के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) के सामने आवेदन किया है। फाइजर ने यह कदम कोविड-19 वैक्सीन को ब्रिटेन और बहरीन में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद उठाया है।

Recommended Video

    Corona Vaccine: Pfizer ने भारत में मांगी कोरोना टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus vaccine

    फाइजर इंडिया ने 4 दिसंबर को किया आवेदन

    आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक फर्मा कंपनी फाइजर ने अपने आवेदन में देश में वैक्सीक के आयात और वितरण के संबंध में मंजूरी का अनुरोध किया है। इसके अलावा न्यू ड्रग्स एंड क्लिनिकल ट्रायल नियम-2019 के तहत विशेष प्रावधानों के अनुसार भारतीय आबादी पर क्लीनिकल परीक्षण की छूट दी गई है।

    एक सूत्र ने कहा, "फाइजर इंडिया ने भारत में उसके वैक्सीन के लिए 4 दिसंबर को DCGI को आवेदन किया है। जो भारत में अपने कोविड -19 वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (EUA) की मांग कर रहा है।

    ब्रिटेन और बहरीन ने दी फाइजर वैक्सीन को मंजूरी

    ब्रिटेन ने बुधवार और हफ्ते के आखिर में शुक्रवार को बहरीन ने फाइजर के कोविड-19 टीके को आपातकालीन उपयोग के लिए अस्थायी मंजूरी प्रदान की है। ब्रिटेन और बहरीन दोनों देशों ने फार्मा कंपनी फाइजर और उसके जर्मन सहयोगी बायोएनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी दी है। फाइजर और उसके जर्मन सहयोगी बायोएनटेक ने पहले ही अमेरिका में ऐसी ही मंजूरी के लिए आवेदन कर चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+