'विदेशों की तुलना में भारत में 5 फीसदी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी', लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री
नई दिल्ली, 05 अप्रैल: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम भी अब आदमी के बजट के बाहर हो गए हैं। ऐसे में विपक्ष लगातार महंगाई का मुद्दा उठाकर सड़क से लेकर संसद तक केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठा है। विपक्ष लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सदन में चर्चा की मांग दोहरा रहा है, जिस पर मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत पर बात की।

'अंतरराष्ट्रीय वजहों से बढ़े दाम'
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने साफ तौर कहा कि देश में तेल की कीमतों में इजाफा मुख्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय वजहों के चलते हो रहा है। वहीं सरकार का बचाव करते हुए उन्होंने अपने बयान में बताया कि भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी अन्य देशों में कीमतों में बढ़ोतरी का 1/10वां हिस्सा है।
विदेशों से की भारत की तुलना
उन्होंने और देशों का उदाहरण देते हुए बताया कि अप्रैल 2021 से 22 मार्च के बीच गैसोलीन (पेट्रोल) की कीमतों की तुलना में अमेरिका में कीमतों में 51 फीसदी, कनाडा में 52 फीसदी, जर्मनी में 55 फीसदी, यूके में 55 फीसदी, फ्रांस में 50 फीसदी और स्पेन में 58 फीसदी बढ़ोतरी हुई, लेकिन भारत में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
देश में 5 फीसदी तक बढ़ाए गए दाम
लोकसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में ऑयल के दाम सिर्फ 5 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं। आपको बता दें कि देश में पिछले 15 दिनों में 13 बार पेट्रोल-डीजल के दामों को बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में दोनों की ईंधन की कीमत 9.20 रुपए प्रति लीटर तक महंगी हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications