जब पेट्रोल पंप पर फ्लैश करने लगा, 'कहदी हुंडी, टैंक फुल करा दे', Video हो रहा वायरल

पेट्रोल पंप की डिस्प्ले स्क्रीन पर फ्लैश करने लगा पंजाबी गाना, गाने को बोल को अलग अंदाज में देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल

social media

आज के समय में आज जितनी अच्छी तरह से मार्केटिंग करना जानते हैं, आप उतने ही बेहतर बिजनेसमैन हैं। सोशल मीडिया के इस जमाने में अब पुराने पारंपरिक तरीकों के जरिए मार्केटिंग नहीं की जाती है। अब लोग बिल्कुल अलग-अलग तरीकों से प्रचार करने में भरोसा रखते हैं, जिससे लोग अधिक से अधिक उस उत्पाद की ओर आकर्षित हों। सोशल मीडिया के इस दौर में लोग इससे प्रभावित होकर ऐसे ही अजीबो-गरीब तरीके प्रचार के सामने लेकर आ रहे हैं। जालंधर में बीपीएस के पेट्रोल पंप पर लोगों को टैंक फुल कराने के लिए लुभाने के लिए एक ऐसा ही मजेदार तरीका ढूंढ निकाला है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के डिस्प्ले यूनिट पर पंजाबी गाना केंहदी हुंदी सी फ्लैश कर रहा है जिसमे लिखा आता है कि टैंक फुल करा दे। एक तरफ जहां डिस्प्ले पर पंजाबी गाने के बोल फ्लैश हो रहे हैं तो दूसरी तरफ यह गाना बज रहा है। ऐसे में इस नायाब तरीके को देखकर लोग खुद को रोक नहीं सके और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सागरिका एक्स नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, यह वीडियो भारत पेट्रो प्वाइंट जालंधर का है। इस पेट्रोल पंप के मालिक का नाम वेकअप सिंह हैं। इस वीडियो को लाखोों लोग अबतक देख चुके हैं और इसपर अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वेकअप सिंह ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ये मेरा पेट्रोल पंप है, इसका रील बनाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। दूसरे यूजर ने लिखा, वो लिरिक्स रहने दे ये बताओ पहले कि ये 97 रुपए का पेट्रोल कहां मिल रहा है, मेरे यहां तो 108 रुपए का मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हुंडी सी पेट्रोल पंप नाम करा दे, यानि यह पेट्रोल पंप मेरे नाम करा दे। एक यूजर ने लिखा कि इस रील के बाद बीपीसीएल के शेयर के दाम बढ़ रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा कि यह तो अलग ही लेवल की मार्केटिंग है। बता दें कि जिस गाने को इस रील में इस्तेमाल किया गया है वह एपी ढिल्लन और गुरिंदर गिल का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+