खुशखबरी: पेट्रोल के दाम 65 पैसे घटे, डीजल पर टला फैसला
नयी दिल्ली। ये खबर आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है। बढ़ती महंगाई में आपको थोड़ी राहत देने वाली खबर है। जी हां अब तक जिस पेट्रोल की कीमतों की बढ़ोतरी की खबरें पढ़ते आ रहे है अब उसी पेट्रोल की कीमत घट गई है। पेट्रोल की कीमतो में 65 पैसे घट गए है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम कम कर दिए है। ये कीमतें आज रात से ही लागू हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 65 पैसे घटा दिए हैं लेकिन डीजल के दाम में पिछले पांच साल में पहली बार संभावित कटौती को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लौटने तक रोक दिया गया है।
दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 67.86 रुपये लीटर होगा। मुंबई में वैट सहित पेट्रोल का दाम 68 पैसे घटकर 75.73 रुपये लीटर रह जाएगा। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने से पेट्रोल की कीमत घटाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications