आ गए अच्छे दिन, 15 नवंबर को फिर कम होंगे डीजल-पेट्रोल के दाम
नयी दिल्ली। नरेन्द्र मोदी की सरकार आते ही देश में अच्छे दिन की शुरुआत हो गई है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार सातवीं पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हो गई है।

अब ये खुशखबरी एक बार फिर से आपको मिल सकती है। एक बार फिर से तेल कंपनियां पेट्रोल की कीमत में कटौती करने जा रही हैं। आपको बता दें कि तेल की कीमतों में डीरेगुलेशन के बाद यह तीसरी बार होगा जब डीजल के दाम में कटौती होगी।
झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों से पहले सरकार एक बार फिर जनता को तोहफा दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इसका असर चुनाव नतीजों पर भी पड़ना तय है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी कमी के चलते यह कद उठाया जा रहा है। ऐसा हुआ तो पेट्रोल और डीजल की कीमत में 1 रूपया प्रति लीटर की कमी कर सकती हैं। गौरतलब है कि इस साल अब तक तेल की कीमतों में 10-13 प्रतिशत तक सस्ते हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications