Petrol Diesel Price: आज कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल के दाम? दिल्ली-कोलकाता तक चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol Diesel Price: देश में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिनके चलते आम लोगों की जेब पर काफी असर पड़ रहा है। अगर आप अपनी गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने 11 जुलाई के लिए तेल के दाम जारी कर दिए हैं।
ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी अधिकांश शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैँ। बता दें कि शनिवार को अतंर्राष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई है।

ये उतराव होमु्र्ज पर अमेरिकी स्ट्राइक के कारण लगातार दो दिन तक मार्केट में जबरदस्त उछाल के बाद आया है। हालांकि, भारतीय बाजारों में इसका कोई असर नहीं देखने को मिला है।
आज आपके शहर में कितना है Petrol Diesel Price?
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक-देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:
- दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.20 प्रति लीटर
- मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर, डीजल ₹97.83 प्रति लीटर
- कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर, डीजल ₹99.82 प्रति लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 प्रति लीटर, डीजल ₹99.55 प्रति लीटर
- नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹97.56 प्रति लीटर
इन कीमतों में VAT और अन्य टैक्स शामिल होने के कारण अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग हो सकते हैं।
अब तक चार बार बढ़ चुके हैं तेल के दाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मई महीने में भारतीय बाजार में तेल की कीमतें चार बार बढ़ा चुकी है। पेटोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया। दूसरी बार तेल के दाम 19 मई 2026 को बढ़े इस दौरा पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 के पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेटोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई थी।













Click it and Unblock the Notifications