अंडे पर बैन लगाने के लिए शिवराज सिंह चौहान को अवॉर्ड देगा PETA
भोपाल। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता में एक और इजाफा हो गया है। शिवराज सिंह को 'पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) 'प्रगतिशील पुरस्कार' से सम्मानित करेगा क्योंकि उन्होंने आंगनवाड़ियों में अंडा परोसने पर बैन लगा दिया है। शिवराज सिंह की चौहान की तारीफ करते हुए पेटा ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके फैसले पर मुबारकबाद दी है।
पेटा ने कहा कि अगर सभी लोग शिवराज सिंह चौहान की तरह सोचे तो आधी समस्याएं दूर हो जायेंगी। सीएम का यह फैसला सम्मान के लायक है। राज्य में क्रूर और कॉलेस्ट्रोल वाले अंडों के बिना आंगनवाड़ी आहार जारी रहेंगे जिसके लिए उन्हें 'प्रगतिशील पुरस्कार' दिया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications