मालकिन को बचाने के लिए जान पर खेल गया 'टाइगर', दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ तेंदुआ

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। लेकिन घर में पाले गए एक कुत्ते ने जो काम किया उसके बारे में जानकर सभी हैरान हैं। क्योंकि मालकिन की जान बचाने के लिए चार साल के पालतू कुत्ते ने उनकी रक्षा की। तेंदुए से घिरी मालकिन को देखकर टाइगर नाम के कुत्ते ने पहले तेज आवाज से भौंकना शुरू किया। इसके बाद भी जब तेंदुए ने मालकिन को नहीं छोड़ा तो कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया।

Pet dog save owner life who was attacked by a leopard in darjeeling

बहादुर कुत्ते की वजह से तेंदुए को भागना पड़ा और 58 साल की महीला की जिंदगी बच गई। जानकारी के मुताबिक सोनादा निवासी अरुणा लामा को घर के स्टोर रूम से कोई आवाज सुनाई दी। स्टोर में मुर्गे रखे थे। जैसे ही लामा ने स्टोर का दरवाजा खोला उनके होश उड़ गए क्योंकि सामने तेंदुआ बैठा हुआ था। जब तक लामा दरवाजा बंद करती उससे पहले ही तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। लामा पूरी तरह से तेंदुए से घिर गई। इधर टाइगर भी उनकी आवाज सुनते ही सहायता के लिए दौड़ पड़ा। टाइगर ने हिम्मत दिखाते हुए लामा और तेंदुए के बीच में खड़ा हो गया और लगातार अपनी तेज आवाज से भौंकने लगा।

तेंदुए के लाख प्रयास के बाद टाइगर पीछे नहीं हटा और अंत में उसे हार मानकर वहां से भागना पड़ा। तेंदुए से घिरी लामा को कुछ चोटें भी आई हैं लेकिन उनके पालतू कुत्ते ने उनकी जिंदगी बचा ली। लामा की बेटी स्मृति ने मीडिया को बताया कि अगर कुत्ता बीच में नहीं आता तो उनकी मां के लिए खतरा खड़ा हो जाता। घटना के बाद परिवार ने लामा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। लामा ने कहा कि उनके पालतू कुत्ते ने आज एक पुराना कर्ज अदा किया है। परिवार ने बताया उन्हें यह कुत्ता 2017 में एक बड़े आंदोलन के दौरान मिला था जब पहाड़ियों पर करीब 104 दिन का बंद था। उन्होंने किसी तरह से कुत्ते के खाने की व्यवस्था की। और अंत में कुत्ता उनके साथ रहने लगा।

यह भी पढ़ें- VIDEO: बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी की 40 बोगियां और एक खरोंच तक नहीं आई, उठा और चल दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+