Air India के कर्मचारियों को नए साल से पहले मिला कड़ा संदेश, चीफ ने कहा- या तो काम करिए या खत्म हो जाइए
नई दिल्ली। सरकारी विमानन सेवा एअर इंडिया के कर्मचारियों को नए साल के एक दिन पहले कड़ा संदेश मिला है। Air India के चीफ प्रदीप सिंह खरोला ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि- 'अगर हमें खत्म नहीं होना है तो प्रदर्शन करना होगा।' खरोला ने 'पेशेवर और उत्पादक कार्य संस्कृति' को एयरलाइन के बदलाव की कुंजी बताया है। खारोला ने इस महीने की शुरुआत में Air India के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पद संभाला है। उन्होंने कहा कि कंपनी के हर शख्स पर असंतोष से दूर रखने की जिम्मेदारी है। कर्मचारियों को नए साल पर दिए गए संदेश में खरोला ने कहा कि- 'हमें एक पेशेवर और उत्पादक काम संस्कृति अपनानी होगी, जो हमारे बदलाव की कुंजी होगी। आपकी कड़ी मेहनत ने एयर इंडिया को हाल के दिनों में कुछ प्रमुख परिचालन मापदंडों में सुधार करने में मदद की है, लेकिन फिर भी, हमें और आगे जाना है।'

रणनीतिक विनिवेश के लिए रूपरेखा पर काम है चालू
सरकार वर्तमान में घाटे में चल रही Air India के रणनीतिक विनिवेश के लिए रूपरेखा पर काम कर रही है। खरोला ने कहा कि कर्मचारियों को सारी बाधाएं दूर करनी होंगी ताकि Air India आगे बढ़ सके।

जिम्मेदारी हम पर है
उन्होंने कहा कि मानदंडों को हासिल करने के लिए हमें क्षेत्र में सुधार करना होगा। खरोला ने कहा कि दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ स्पष्ट रूप से हमारी कंपनी की समस्याओं से निपटने के लिए जिम्मेदारी हम पर है।

नए मार्गों की शुरूआत
उन्होंने कहा कि एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में नए मार्गों की शुरूआत कर रहा है, नई योजनाओं की शुरूआत हो रही है। यह सब अपने बेड़े को अधिक जीवंत बनाने और यात्रियों का विश्वास जीतने के लिए शुरू किया गया है।

हमें प्रदर्शन करना होगा
खरोला ने कहा कि मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं कि एयरलाइन के अभिमान और महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए इस प्रयास को बनाए रखने के लिए हमें प्रदर्शन करना होगा।













Click it and Unblock the Notifications