पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक का शव मिला, जेपी नड्डा बोले- ममता सरकार को माफ नहीं करेंगे लोग

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के हेमताबाद में बीजेपी विधायक देबेंद्र नाथ रे का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि इसपर बीजेपी ने कई सवाल खड़े किए हैं और हत्या की आशंका जताई है। अब इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि इस घटना से ममता सरकार में गुंडा राज का पता चलता है। उन्होंने कहा है कि लोग भविष्य में इस तरह की सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे।

bjp mla debendra nath roy death, mla death in west bengal, bjp, jp nadda, mamata banerjee, bjp in west bengal, bjp mla mysterious death

जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, 'पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से बीजेपी विधायक देबेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली है। इससे ममता सरकार में गुंडा राज और कानून व्यवस्था की विफलता का पता चलता है। भविष्य में लोग इस तरह की सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं।'

वहीं विधायक के परिवार ने भी इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक देबेंद्र नाथ रे उत्तर दिनाजपुर से बीजेपी के विधायक थे। सोमवार सुबह हेमताबाद में एक दुकान के बरामदे में उनका शव फंदे से लटकता मिला। ये दुकान विधायक के घर से सिर्फ एक किलोमीटर दूर थी।

चश्मदीदों के मुताबिक फांसी के फंदे का दूसरा सिरा विधायक के ही हाथ में था, जिस वजह से पूरी घटना शक के घेरे में है। परिवार वालों का आरोप है कि राजनीतिक द्वेश के चलते पहले उनकी हत्या की गई, उसके बाद उसे आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बीजेपी बंगाल ने ट्वीट कर कहा, 'उत्तरी दिनाजपुर की आरक्षित सीट हेमताबाद से बीजेपी विधायक देबेंद्र नाथ रे का शव बिंदल में इस तरह से लटका मिला है। लोगों का स्पष्ट तौर पर मानना है कि पहले उनकी हत्या की गई और बाद में शव को लटका दिया गया है। उनका अपराध क्या था? वो 2019 में बीजेपी में आए थे। ओम शांति।'

इस मामले में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य!!! ममता बैनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा। CPM छोड़ भाजपा में आये हेमताबाद के विधायक श्री देबेंद्र नाथ रे की हत्या कर दी गई। उनका शव फांसी पर लटका मिला। क्या इनका गुनाह सिर्फ भाजपा में आना था?'

jp nadda tweet

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+