दिल्ली: सड़क किनारे 45 दिन से डेरा डाले बैठा है ये 'चमत्कारी सांप', देखने वालों के उड़े होश

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर द्वारका के नजदीक रेवला खानपुर गांव लोगों की उत्सुक्ता का केंद्र बन रहा है। इस गांव में सड़क किनारे एक नाग ने अपना घर बना लिया है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। लोग नाग के स्थान पर फूल और मालाएं भी चढ़ा रहे हैं।

Recommended Video

    Delhi की इस जगह पर डटा हैं Cobra Snake, रहस्य जान चौंक जाएगें आप | वनइंडिया हिंदी
    Snakes

    नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर द्वारका के नजदीक रेवला खानपुर गांव लोगों की उत्सुक्ता का केंद्र बन रहा है। इस गांव में सड़क किनारे एक नाग ने अपना घर बना लिया है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। लोग नाग के स्थान पर फूल और मालाएं भी चढ़ा रहे हैं।

    बार-बार लौट आता है सांप

    बार-बार लौट आता है सांप

    रेवला खानपुर गांव में सड़क किनारे एक नाग ने अपना घर बना लिया है। पिछले डेढ़ महीने से नाग पत्थरों के बीच में बैठा है। वो यहीं रहता है और जब कोई उसे यहां से भगाने आता है तो वो फन फैलाकर उन्हें डराता है। लोगों का कहना है कि सांप केवल फन फैलाता है लेकिन कभी किसी को काटा नहीं। लोग नाग को कई बार जंगल में भी छोड़कर आए लेकिन वो बार-बार यहीं लौट आता है।

    लोगों ने शुरू की सांप की पूजा

    लोगों ने शुरू की सांप की पूजा

    इसके बाद से लोगों ने इस नाग को पूजना शुरू कर दिया है। लोगों ने वहां फूल, माला, चुनरी और फोटो लाकर रख दिए हैं। पत्थरों पर भगवान शिव की फोटो रख दी गई है और राह चलते लोग भी आकर वहां धूप-अगरबत्ती जलाते हैं। लोगों का कहना है कि ये कोई चमत्कार है तभी नाग यहां ऐसे रह रहा है। वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा कि हो सकता है कि वो बीमार हो। वन अधिकारियों को आकर नाग का इलाज करना चाहिए।

    वन्य अधिकारी ने कहा चमत्कार नहीं, आम बात है

    वन्य अधिकारी ने कहा चमत्कार नहीं, आम बात है

    वन अधिकारी सांप को लेने के लिए भी आए लेकिन गांववालों ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। एक अधिकारी के अनुसार सांप को वहां से हटाया भी गया था लेकिन गांववाले किसी तरह उसे वापस ले आए। अधिकारियों के अनुसार ये किसी तरह का चमत्कार नहीं, बल्कि आम बात है। 'कई बार सांप उस जगह पर लौट आते हैं जहां वो एक समय पर रहा करते थे। जंगलों का कम होना इसका सबसे बड़ा कारण है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+