सोशलः मोदी को पता है 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा'

मऊ की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने बाहुबली को मारने के लिए कटप्पा की तारीफ की। अब सोशल मीडिया पर लोग पीएम मोदी की खूब खिंचाई कर रहे हैं। पढ़िए कैसे ले रहे हैं चुटकियां।

नरेंद्र मोदी
Reuters
नरेंद्र मोदी

2015 में एसएस राजामौली की फ़िल्म 'बाहुबली' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. हालांकि दर्शकों को फ़िल्म में बाहुबली के किरदार के प्रति सहानुभूति होती है, मगर प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी चुनाव में बाहुबली को मारनेवाले किरदार कटप्पा की तारीफ़ की है.

मोदी ने मऊ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''एक चलचित्र आया था 'बाहुबली'. अब बाहुबली सिनेमा में तो ज़रा अच्छे लगते हैं. थोड़े समय उनमें दम भी दिखता है, लेकिन कहते हैं कि बाहुबली फ़िल्म में एक कट्टप करके पात्र था कट्टप. बाहुबली का सबकुछ उसने तबाह कर दिया था.''

अब आप कटप्पा को मोबाइल में मार सकेंगे

भारत की 'सबसे महंगी' फ़िल्म बाहुबली

बाहुबली: भव्य, सम्मोहक, लगभग जादुई …

ट्विटर
Twitter
ट्विटर

मोदी ने सोमवार को कहा था कि बीजेपी यूपी की सत्ता में आती है तो सभी अपराधियों से कटप्पा की तर्ज़ पर निपटेगी. इस फ़िल्म के आख़िर में कटप्पा ने बाहुबली की हत्या कर दी थी. प्रधानमंत्री ने कहा कि 11 मार्च को जब चुनावी नतीजे आएंगे तो बाहुबलियों के लिए मुश्किल होने वाली है. उन्होंने कहा कि जो बाहुबली जेल जाते हुए मुस्कुराते हैं उनके दिन अब लदने वाले हैं.

ट्विटर
Twitter
ट्विटर

मोदी की इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं. रेडिट पर एक यूजर ने पूछा है, ''आपको पता है कि फ़िल्म में बाहुबली एक सकारात्मक किरदार था. आपको लगता है कि अखिलेश का शासनकाल बाहुबली की तरह है? प्रधानमंत्री जी ने अखिलेश के शासनकाल को अच्छा बता दिया है.''

ट्विटर
Twitter
ट्विटर

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा है कि मोदी जी ने बाहुबली2 का प्रमोशन अजीब तरीके शुरू कर दिया है. आयशा मिनहाज़ नाम की एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ''मतलब मोदी जी कह रहे हैं कि बीजेपी अपराधियों का साथ देगी? चलो, देर से ही सही.''

ट्विटर पर अमन शर्मा ने लिखा है, ''मोदी जी ने कटप्पा को कट्टप कहा. उन्होंने यह भी कहा कि सारे बाहुबलियों को ख़त्म करेंगे. हालांकि हमलोग अभी तक नहीं जानते कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था?''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+