बीएसएफ कैंप के अधिकारी आधे रेट पर बाजार में लोगों को बेचते हैं राशन और तेल

जम्‍मू-कश्‍मीर में बीएसएफ कैंप के आसपास रहने वाले लोगों ने इस बात को स्‍वीकार किया है कि यहां के अधिकारी तेल और खाने को आधे कीमत पर बाजार में बेच देते हैं ।

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर में बीएसएफ कैंप के आसपास रहने वाले लोगों ने इस बात को स्‍वीकार किया है कि यहां के अधिकारी तेल और खाने को आधे कीमत पर बाजार में बेच देते हैं । इस बात का दावा दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए 29वीं बटालियन के जवान तेज बहादुर यादव के वीडियो में भी किया गया था। श्रीनगर एयरपोर्ट के समीप स्थित हुमहामा बीएसएफ हेडर्क्‍वाटर के आसपास के दुकानदारों, एक जवान और कुल स्‍थानीय नागरिकों ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कैंप के अधिकारी ने दाल, सब्‍जी और अन्‍य सामान सस्‍ते दामों पर दुकानदारों को बेच देते हैं।

बीएसएफ कैंप के अधिकारी आधे रेट पर बाजार में लोगों को बेचते हैं राशन और तेल
एक बीएसएफ जवान ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वो हमें हर दिन प्रयोग होने वाली चीजें न देकर बाजार में बेच देते हैं। एक सिविल कांट्रेक्‍टर ने बताया कि हुमहामा कैंप के बीएसएफ अधिकारी हमें बाजार की तुलना में आधी कीमत पर पेट्रोल बेच देते हैं। एक फर्नीचर डीलर ने बताया कि अपने ऑफिस में भव्‍य फर्नीचर का ऑफर देकर वो हमसे कमीशन लेते हैं और बाद में फर्नीचर की गुणवत्‍ता पर भी समझौता कर लेते हैं। यही हाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का भी है। सीआरएपीएफ का एक जवान जो श्रीनगर में तैनात है, उसने बताया कि अधिकारी हमारे साथ सही व्‍यवहार नहीं करते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+