जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, डोडा-कुपवाड़ा और बडगाम में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, ये बनें डीसीसी अध्यक्ष
जम्मू-कश्मीर में उधमपुर, डोडा-कुपवाड़ा और बडगाम में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, ये बनें डीसीसी अध्यक्ष
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में सोमवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) अध्यक्ष का चार जिलों में चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उधमपुर से भाजपा के लाल चंद भगत अध्यक्ष और जूही पठानिया डीडीसी के उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। भाजपा के धनन्तर सिंह अध्यक्ष और संगीता रानी भगत डोडा के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

वहीं जम्मू और कश्मीर में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार इरफान पंडितपुरी को कुपवाड़ा जिले के जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार नजीर अहमद खान को बडगाम जिले के डीडीसी अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
पीपुल्स कांफ्रेंस के उम्मीदवार इरफान पंडितपुरी को कुपवाड़ा जिले के जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष और निर्दलीय उम्मीदवार नजीर अहमद खान को बडगाम जिले के डीडीसी अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को जम्मू कश्मीर के पहले चरण के चुनाव में भाजपा ने जम्मू व कठुआ की सीट पर जीत हासिल की। इसके अलावा भाजपा ने उलटफेर करते हुए श्रीनगर व शोपियां में अपना अध्यक्ष बना लिया। वहीं कुलगाम में पीएजीडी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हुई।












Click it and Unblock the Notifications