Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rafale के भारत आगमन पर पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को याद कर रहे हैं लोग

नई दिल्ली। फ्रांस से मिले अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल का पहला बैच आज हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर पहुंच गया है। 5 राफेल विमानों को रिसीव करने खुद एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया अंबाला एयरबेस पहुंचे हैं। भारत के लिए यह बहुत गर्व का पल है जब विश्व के घातक फाइटर जेट में से एक राफेल आज भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर लोग राफेल को भारत तक लाने में सबसे अहम योगदान निभाने वाले दिवंगत रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को याद कर रहे हैं।

Recommended Video

    Rafale in India : Ambala Airbase पर राफेल विमान ने की लैंडिंग | Rafale Fighter Jet| वनइंडिया हिंदी
    पांच राफेल विमानों की पहली खेप पहुंची भारत

    पांच राफेल विमानों की पहली खेप पहुंची भारत

    बता दें कि आज जब 36 में से पांच राफेल विमानों की पहली खेप भारत पहुंच चुकी है तो लोग फ्रांस के साथ इसकी डील करने वाले तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को भावुकता से साथ याद कर रहे हैं। फ्रांस के साथ 36 राफेल फाइटर जेट्स की डील 23 सितंबर, 2016 को उन्हीं के कार्यकाल में हुई थी। राफेल के भारत आगमन पर अब सोशल मीडिया पर दिवंगत केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर को याद किया जा रहा है। यूजर्स उनकी तस्वीर शेयर कर अपने विचार पोस्ट कर रहे हैं।

    ट्विटर यूजर ने किए भावुक पोस्ट

    एक ट्विटर यूजर ने भावुक शब्दों में लिखा, 'थैंक्यू मरोहर सर, काश आप राफेल का स्वागत खुद करते।' बता दें कि यूजर्स ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के उस ट्वीट पर को री-ट्वीट कर रहे हैं जिसमें जिस दौरान उन्होंने राफेल डील की तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की थीं।

    पर्रिकर जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्या कुमार ने भी मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, चूंकि राफेल भारतीय जमीन पर है, इसलिए तत्कालीन रक्षा मंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। एक रक्षा मंत्री और एक जनवादी व्यक्ति के रूप में उनके प्रभावशाली प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए आज उन्हें याद करता हूं।

    स्वर्ग में जश्न मना रहे होंगे पर्रिकर

    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोभा सुरेंद्रन ने भी एक ट्वीट में केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए लिखा, 'ऐसे समय जब राफेल विमान भारतीय वायु सीमा में है तो मैं दिवंगत मनोहर पर्रिकर जी को इसके श्रेय देना चाहूंगी। वह व्यक्ति थे जिसने अपने जीवन का हर दिन हमारे देश की भलाई के लिए समर्पित किया।' माधव शर्मा लिखते हैं, 'दिवंगत मनोहर पर्रिकर जी को याद करते हुए, मुझे यकीन है कि वह स्वर्ग में राफेल जेट के आगमन का जश्न मना रहे हैं, राफेल सौदे में उनकी भूमिका को नहीं भुलाया जा सकता है।'

    यह भी पढ़ें: Video: अंबाला में 5 राफेल जेट्स की सफल लैंडिंग, वॉटर गन सैल्‍युट के साथ हुआ वेलकम

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+