नए नोट लेकर खिलखिलाए चेहरे, बैंकों और डाकघरों में लंबी लाइनें,
मुंबई में पुराने नोट बदलने के लिए लोगों ने सुबह से ही बैंकों के बाहर डेरा डाल दिया। बैंको के बाहर लगी लंबी लाइन में खड़े लोग बेसब्री से बैंक खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
नई दिल्ली। मोदी सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोट बंद किए जाने के फैसले से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ी हैं। बुधवार को एटीएम और बैंक दोनों बंद होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। गुरुवार को बैंक खुलने से पहले ही लोगों की लंबी लाइन बैंकों के बाहर देखी जा रही हैं।

मुंबई में पुराने नोट बदलने के लिए लोगों ने सुबह से ही बैंकों के बाहर डेरा डाल दिया। बैंको के बाहर लगी लंबी लाइन में खड़े लोग बेसब्री से बैंक खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर सरकार को नोट बंद करने ही थे तो पहले 100 रुपये के नोटों की भरपूर व्यवस्था कर देनी चाहिए थी।
सरकार की ओर से मंगलवार रात से ही फैसला लागू किए जाने के बाद अगले दिन बैंक और एटीएम बंद कर दिए गए थे। हालांकि लोगों की सहूलियत के लिए शनिवार और रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे।
उधर, हिमाचल प्रदेश में 500 और 1000 के नोटों की वजह से हो रही परेशानी से निपटने के लिए पेट्रोल पंपों ने कम से कम 500 रुपये का तेल लेने की बाध्यता लगा दी है। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि 500 और 1000 के नोट की वजह से काफी समस्या आ रही है। लोग 1000 का नोट देकर 100-200 रुपये का तेल भरवा रहे हैं और बदले में सारे नोट 100-100 के मांगते हैं। इसलिए लोगों को कम से कम 500 का तेल भराना होगा।












Click it and Unblock the Notifications