चुनाव के बाद तय होगा पर्रिकर कहां करेंगे काम: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि गोवा के लोग यह दिमाग में रखकर वोट दें कि सरकार मनोहर पर्रिकर के मार्गदर्शन में ही काम करेगी।

पणजी। गोवा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज गोवा में दो रैलियां की और कहा कि चुनावों के बाद यह तय करेंगे कि मनोहर पर्रिकर कहां काम करेंगे।

 People of Goa must vote keeping in mind that govt will work under Parrikar guidance-Amit Shah

अमित शाह ने कहा कि गोवा के लोग यह दिमाग में रखकर वोट दें कि सरकार मनोहर पर्रिकर के मार्गदर्शन में ही काम करेगी। अमित शाह के इस बयान से संभावनाएं बढ़ गई है कि चुनाव के बाद रक्षा मंत्री केंद्र से वापस गोवा भेजे जा सकते हैं। पार्टी से गोवा के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं किया है।

गोवा भाजपा की जिम्मेदारी संभाल रहे नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर गोवा में भाजपा की सरकार फिर से बनती है तो मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह उनकी इच्छा पर निर्भर होगा। अगर वो चाहेंगे तो ऐसा होगा, हलांकि पर्रिकर ने अभी तक गोवा लौटने की इच्छा नहीं जताई है।

उन्होंने इशारों-इशारों में ये साफ कर दिया था कि गोवा के मुख्यमंत्री का चयन वहां के विधायक ही करेंगे, लेकिन यह कोई जरूरी नहीं कि वह नेता खुद भी एमएलए हो, हम केंद्र से भी किसी को भेज सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+