बिहार की जनता ने लालू-नीतीश से मुक्ति का प्रण ले लिया है: रुडी
पटना (मुकुंद सिहं)। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार प्रसार मे भी नेताओं के द्वारा एक दुसरे पर कमेंट करने का सिलसिला अब तक खत्म नही हुआ है। केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव अपने राजनीतिक जीवन की आखिरी सांस ले रहे हैं और बिहार की जनता ने लालू प्रसाद से हमेशा के लिए मुक्ति का प्रण ले लिया है।

वही लालू यादव द्वारा मोदी को छह दिनों में छठी का दूध याद दिलाने के ब्यान को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि छठी का दूध किसे याद आएगा यह आठ नवंबर को पता चल जाएगा। लालू के पास पांच दिन शेष रह गए है जो नौटंकी करनी है कर लें और नीतीश कुमार भी पांच दिनों तक जितना सत्ता का सुख भोगना है भोग लें। आठ नवम्बर को सबकी हैसियत सामने आ जाएगी कि कौन कितना पानी में है।
लालू-नीतीश भी जानते है कि बिहार की जनता एनडीए के साथ है फिर भी वो बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे। बयानबाजी में वो दोनों अपनी हार को छुपा रहे हैं, लेकिन उनकी असलियत आठ नवंबर को रिजल्ट आने के बाद सबके सामने आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications