लोगों को खूब पसंद आ रही है जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही', अब तक कमाए इतने करोड़

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म रूही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बॉलीवुड। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म रूही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की लेकिन शुक्रवार को कमाई में गिरावट देखने को मिली। हालांकि शनिवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 3.4 करोड़ रुपए का रहा। वहीं बात इससे पिछले दिन की करें तो शुक्रवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Roohi

जबकि गुरुवार को फिल्म ने 3.06 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म ने कुल मिलाकर अब तक 8.7 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, 'रूही ने इस सप्ताह के अंत में गति प्राप्त की है...इसमें मल्टीप्लेक्स का प्रमुख योगदान है...शनिवार को हुई कमाई से एक आशा जगी है...डबड डिजिट में बढ़ोत्तरी हुई है..सप्ताहांत की पुष्टि हो चुकी है...गुरुवार को 3.06 करोड़ (महाशिवरात्रि,)' शुक्रवार को 2.25 करोड़, शनिवार को 3.42 करोड़. टोटल 8.73 करोड़।'

यह भी पढ़ें: जानिए किस बॉलीवुड एक्‍ट्रेस की जबरस्‍त फैन हैं 'पावरी गर्ल', इस रोल से करती हैं खुद को कनेक्‍टेड

फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और 2.25 करोड़ रुपए की कुल कमाई हुई। फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी ने फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर कहा कि, '3 करोड़ की कमाई को बेहतर शुरूआत कहा जा सकता है। सामान्य माहौल में यह कमाई 9-10 करोड़ रहती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए लोगों की इतनी भीड़ भी संतोषजनक और उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम होते-2 दर्शकों की संख्या में 200 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। कोरोना काल के बाद रूही ऐसी पहली हिंदी फिल्म है जिसे देखने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों में आ रहे हैं।

हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म रूही एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म में राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इससे पहले राजकुमार राव स्त्री नाम की हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आए थे। रूही के बाद वरुण धवन और कृति सेनन की एक हॉरर कॉमेडी भेड़िया बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म स्त्री एक ऐसी महिला के ऊपर आधारित थी जो पुरुषों का शिकार करती है। जबकि रूही एक ऐसी महिला की कहानी है जिसके ऊपर एक चुड़ैल का साया है और वह शादी करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+