चंद्र बाबू नायडू जैसे लोगों को जनता के बीच गोली मार देनी चाहिएः जगनमोहन

जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर विवादित बयान दिया और कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जैसे लोगों को जनता के बीच पर गोली मार देनी चाहिए।

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने विवाद बयान देकर सनसनी मचा दी है। वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर विवादित बयान दिया और कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जैसे लोगों को जनता के बीच पर गोली मार देनी चाहिए।

 People like Andhra CM Naidu should be shot: YSRCP chief Jagan Reddy

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के लोगों को ठगा, लोगों से झूठे वादे किए ऐसे मुख्यमंत्री को गोली मार देनी चाहिए। जगन रेड्डी कुरनूल जिले के नंदयाल इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम नायडू ने जनता से किया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। वो न तो किसानों से किया वादा पूरा कर पाए और ना ही महिलाओं और बेरोजगार से किया अपना एक भी वादा पूरा कर सके है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने दोहरे बयानबाजी, और धोखेबाजी के लिए जाने चाहते हैं। अब वो आपसे वोट मांगने आ रहे है। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा अगर नायडू जैसे लोगों को सबके सामने गोली मार दी जाए। जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि लोगों को कलियुग के इस राक्षस को समाप्त करने के लिए शपथ लेना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री नायडू को लुटेरा कहा। अब उनके बयान पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+