पुलवामा हमले पर सिद्धू के बयान से भड़के लोग, कपिल शर्मा के शो पर संकट के बादल

नई दिल्ली। ट्विटर पर पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर एक अजीब सी मांग उठ रही है। लोग सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से हटाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर आतंकी हमले से लोगों में गुस्सा है और इस हमले पर नवजोत के बयान के चलते वे इस तरह की मांग कर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को हुए इस फिदायीन हमले में कुल 40 जवान शहीद हुए थे। इस घटना के बाद से देशभर में खून के बदले खून की मांग हो रही है। सभी इसके बदले के लिए सरकार का मुंह देख रहे हैं।

पुलवामा हमले पर क्या बोले थे सिद्धू?

पुलवामा हमले पर क्या बोले थे सिद्धू?

नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर कहा कि- 'यह घटना बेहद निंदनीय है, यह एक कायरतापूर्ण कार्य है। बातचीत के जरिए इस समस्या का एक स्थाई समाधान निकाले जाने की जरूरत है, कब तक हमारे जवान अपनी जान कुर्बान करेंगे? कब तक यह रक्तपात जारी रहेगा? ऐसा करने वाले लोगों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।' वहीं, इस आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर सवाल पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा, 'आतंकवाद का कोई देश नहीं होता और ना ही आतंकियों का कोई मजहब होता है, उनकी कोई जाति नहीं होती।'

'सिद्धू को शो से बाहर करो कपिल शर्मा'

सिद्धू के बयान में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ न कहने से भड़के लोग उनके खिलाफ कई ट्वीट कर रहे है। लोग कॉमेडियन कपिल शर्मा को टैग कर रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को अपने शो से बाहर करो कपिल शर्मा वरना हम आपको शो को बॉयकॉट कर देंगे। एक यूजर ने ये भी लिखा कि सिद्धू को शो से निकाला जाना शहीदों को श्रद्धांजलि देना होगा। बता दें कि सिद्धू कपिल के कॉमेडी शो में बतौर गेस्ट रहते हैं।

'होगा हैवानियत का पूरा हिसाब'

'होगा हैवानियत का पूरा हिसाब'

सीआरपीएफ पर आतंकियों के कायराना हमले के बाद से देशभर में गुस्से का माहौल है। सभी देश के प्रधानमंत्री की ओर इस आतंक का बदला लिए जाने की आस से देख रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि-हमारा पड़ोसी देश ये भूल रहा है कि ये नई रीति और नई नीति वाला भारत है। आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब किया जाएगा।' बता दें कि साल 2016 में उरी में भी हुए हमले में 19 जवान शहीद हुए थे तब भी देश में ऐसा ही माहौल था और सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर इसका मुंहतोड़ जवाब देने और कई आतंकियों को मार गिराने का दावा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+