PICS: देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा दिवाली का त्योहार, दिल्ली से लेकर कलकत्ता तक ऐसे मनी दिवाली

नई दिल्ली। देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया रहा है। दीपक की रोशनी से पूरा देश जगमगा उठा है। प्रधानमंत्री मोदी जैसलमेर में जवानों के साथ त्योहार मना रहे हैं। दिल्ली, अमृतसर, कलकत्ता, तेलंगाना, समेत देश के हर हिस्से में दिवाली की धूम है। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते लोग सादगी के साथ दिवाली का ये त्योहार मना रहे हैं। इस दिन लोग अपनी छतों की मुंडेर और बालकनी पर मिट्टी के दीये और 'आकाश कांदील' जलाते हैं और घरों के सामने रंगोली बनाते हैं।

People celebrate Diwali COVID 19 pandemic
दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दूसरे प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'दीवाली के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।'

वहीं, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में और अधिक प्रसन्नता और खुशहाली लाए। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।'

पंजाब: बन्दी छोड़ दिवस के अवसर पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को रोशनी से जगमग किया गया। मिट्टी के दीए भी जलाए गए।

दिल्ली: संसद भवन, उत्तरी ब्लॉक और दक्षिण ब्लॉक को दिवाली पर सजाया गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+