2000 रुपये का नोट हुआ बैन तो सोने की होने लगी जबरदस्त खरीदारी, सेल्समैन बोले- गुलाबी नोटों ने तहलका मचा दिया
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 19 मई की रात कहा कि 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लिया गया है। लेकिन 30 सितंबर 2023 तक बैंक शाखाओं में नोट जमा करने या बदलने का काम किया जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को चलने से बाहर कर दिया है। अब आप 2000 के नोटों को 30 सितंबर तक किसी भी बैंक पर जाकर एक्सचेंज करा सकते हैं। लेकिन इसमें कई तरह के नियम भी हैं। 2000 रुपये के नोटों के बैन होने के बाद अब लोग सोना और ज्वेलरी की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं।
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में ज्वैलर्स के दुकान में सोने की खरीदारी के लिए भीड़ लगी है। लोग एडवांस में सोने की खरीदारी कर रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के एक प्रमुख ज्वेलरी शॉप से एक ग्राहक ने शनिवार (20 मई) 5 लाख रुपये से ज्यादा की सोने की चूड़ियां बुक की हैं और 2,000 रुपये के नोटों में नकद भुगतान किया है। इसकी डिलीवरी में कुछ दिन लगेंगे।
'सुबह से इस गुलाबी नोट ने तहलका मचा दिया है'
ज्वैलर्स का कहना है कि शनिवार (20 मई) को 2000 रुपये के नोटों के साथ सोना खरीदने वाले ग्राहकों काफी भीड़ देखी गई है। प्रमुख आभूषण की दुकानों के अलावा कई ज्वेलरी शॉप पर भी यही नजारा था। दुकान के स्टाफ पूरे दिन नोट गिनने में बिजी रहे। नोएडा में एक प्रमुख रिटेल चेन के सेल्समैन ने कहा, 'सुबह से इस गुलाबी नोट ने तहलका मचा दिया है।'
ग्राहक बोले- कुछ ज्वैलर्स सोने की कीमत बढ़ाकर बता रहे हैं
ग्राहकों ने कहा कि खरीदारी 2000 रुपये के नोटों से करने पर कुछ ज्वैलर्स सोने की कीमत बढ़ाकर बता रहे हैं। लेकिन उपभोक्ताओं के लिए 2000 रुपये के नोटों का उपयोग कर आभूषण खरीदना उतना आसान नहीं होगा क्योंकि अधिकारियों की इसपर पैनी नजर है। सभी उच्च मूल्य के लेनदेन के लिए पैन कार्ड की डिटेल आवश्यकता होगी।
सोने की बढ़ेगी डिमांड
कॉम ट्रेंड्ज़ रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखरन त्यागराजन ने कहा, ''जब भी नोटों पर बैन या चलन से बाहर किया जाता है तो लोग गोल्ड में निवेश करते हैं। सोना की खरीदारी की वजह से ऐसा हो सकता है कि इसके दाम में उछाल आए क्योंकि इसकी मांग बढ़ने वाली है। गोल्ड की कीमतें पहले से ही चरम पर पहुंच गई है लेकिन यह मांग में धीरे-धीरे वृद्धि होगी क्योंकि नोट बदलने का समय है।''
उन्होंने यह भी कहा कि ज्वैलर्स नियमों का पालन कर रहे हैं क्योंकि इस क्षेत्र में कड़ी जांच की जा रही है। अब इनकम टैक्स विभाग आयकर रिटर्न के साथ पैन डेटा का मिलान करता है और उन लोगों को ट्रैक करता है जिन्होंने अपनी आय छुपाई है।
गोल्ड के साथ-साथ इन चीजों की भी बढ़ेगी डिमांड
एक्सपर्ट ने यह भी कहा है कि सोना के साथ-साथ मार्केट में फर्नीचर, लग्जरी आइटम और ट्रैवल की मांग की बढ़ सकती है। PRICE के एमडी और सीईओ राजेश शुक्ला ने कहा, "मांग में शॉर्ट-टर्म बढ़ोतरी होगी। यह लोगों को सोने में जबरन बचत करने के लिए भी प्रेरित कर सकता है। लेकिन रियल एस्टेट जैसे क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications