15 दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गए PDP नेता वाहीद उर रहमान, NIA ने किया था गिरफ्तार
श्रीनगर। पीडीपी नेता वाहीद उर रहमान को NIA की अदालत ने 15 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। आपको बता दें कि गुरुवार को NIA की एक टीम ने वाहीद को गिरफ्तार किया था। उनपर आतंकियों के साथ संबंध रखने के आरोप लगे हैं।

डीडीसी का चुनाव लड़ रहे थे वाहीद
पीडीपी के युवा नेता वाहीद उर रहमान जम्मू-कश्मीर में डीडीसी का चुनाव भी लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी पर महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि ये केंद्र सरकार की साजिश है हमें डीडीसी चुनाव लड़ने से रोकने की।
Recommended Video
वाहीद पर लगे थे ये आरोप
वाहीद की गिरफ्तारी को लेकर NIA ने बताया था कि उनके आतंकियों के साथ संबंध हैं। NIA के मुताबिक वाहीद के हिज्बुल मुजाहिद्दीन से संबंध हैं। आपको बता दें कि वाहीद की गिरफ्तारी एक केस में हुई है। दरअसल, वाहीद का नाम निलंबित चल रहे डीएसपी देवेंद्र सिंह के केस में सामने आया था। पिछले दो दिनों से उनसे पूछताछ चल रही थी, लेकिन गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले भी हो चुकी थी गिरफ्तारी
बता दें कि वाहीद को इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी गिरफ्तार कर चुकी है। उन पर दिल्ली दहलाने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications