कश्मीर और इंदिरा गांधी पर विवादित पोस्ट से सिद्धू अपने सलाहकार से ही हुए नाराज, किया तलब

नई दिल्ली, 23 अगस्त: पिछले 4 सालों से कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू में विवाद चल रहा था। हाल ही में सिद्धू को पीसीसी चीफ बनाकर कांग्रेस हाईकमान ने सारे विवादों को खत्म कर दिया, लेकिन अब पीसीसी चीफ के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। कश्मीर पर दिए उनके बयान पर विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि अब उन्होंने इंदिरा गांधी पर एक विवादित कॉर्टून शेयर किया। जिसके बाद से सिद्धू और माली पर पार्टी के नेता ही सवाल उठा रहे हैं। सिद्धू ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों सलाहकारों को तलब किया है।

Congress

मामले में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि ये आपत्तिजनक है। मैं सिद्धू को सलाह देता हूं कि राजनीतिक रूप से उनसे दूरी बनाए रखें। उन्हें अपनी सीमा में रहने के लिए कहना चाहिए और उन चीजों पर टिप्पणी करना बंद कर देना चाहिए, जिनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं मनीष तिवारी ने कहा कि क्या ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार है, पार्टी में रहने के बारे में भूल जाइए?

वहीं अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि जब देश पाकिस्तान के खिलाफ था, तब वहां के प्रधानमंत्री की ओर किसने हाथ बढ़ाया? पाक सेना प्रमुख को किसने गले लगाया? नवजोत सिंह सिद्धू जब ऐसे हैं, तो सलाहकारों की शिकायत क्यों करें? हालांकि सिद्धू भी अब इस पूरे मामले पर गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने दोनों सलाहकार मलविंदर सिंह माली और डॉ. प्यारे लाल गर्ग को अपने पटियाला आवास पर बुलाया है।

ये था बयान
हाल ही में मालविंदर सिंह माली ने कहा था कि कश्मीर एक अलग देश है। वहां पर कश्मीरी रहते हैं, इस वजह से वो कश्मीरियों का देश है। 1947 में अंग्रेजों ने भारत को छोड़ते हुए समझौते और यूएनओ के फैसले का उल्लंघन करते हुए कश्मीर देश के दो टुकड़े कर दिए। जिस पर पाक और भारत का कब्जा है। अब उन्होंने फेसबुक पर एक विवादित फोटो पोस्ट की है। ये फोटो 1990 में प्रकाशित होने वाली 'जनतक पैगाम' मैग्जीन के कवर की है। जिसमें इंदिरा गांधी को हाथ में बंदूक लिए दिखाया गया। साथ ही उनके पीछे खोपड़ियों का ढेर लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+