जानिए पायल रोहतगी ने सोनम कपूर को क्यों कहा- मांस खाती हो ना मू्र्ख औरत, भगवान तुम्हें अक्ल दे
नई दिल्ली। फैशन ऑईकॉन और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने ट्विटर के बयानों को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं, इस बार भी उन्होंने ऐसा कुछ कहा है जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर चर्चित हो गई हैं लेकिन उन्हें अपने ट्वीट पर ऐसा करारा जवाब बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी की ओर से मिलेगा, ऐसा शायद उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल सोनम ने पेटा को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरे पति ने इसी कारण से बारात में तेज संगीत नहीं बजाया था और ना ही घोड़ी चढ़कर आए।

सोनम ने किया था पेटा इंडिया का जिक्र
दरअसल उन्हें पेटा इंडिया ने ट्वीट कर लिखा था कि सोनम कपूर शादियां घोड़ियों के लिए अच्छी नहीं होती। वहां पर बहुत ही उत्साहित लोग होते हैं। पटाखे होते हैं और बहुत जोर से म्यूजिक बजता है। घोड़ियों को सजाने और नियंत्रित करने में जो कीलें लगी होती हैं, इसके चलते उनका बहुत खून बहता है और दर्द होता है।
सोनम कपूर का बयान सुन भड़क उठीं पायल
लेकिन सोनम के इस दोहरे बर्ताव के लिए लोग उन्हें ट्रोल करने लगे, लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाला ट्वीट किया अभिनेत्री पायल रोहतगी ने, जिन्होंने Tweet किया- राम-राम जी, तुम मीट खाती हो मूर्ख औरत, जो मांस होता है, वह किसी जानवर को मार कर ही लिया जाता है, यह शाकाहारी नहीं होता है, मैं आशा करती हूं कि आपको जल्द अक्ल आएगी। हालांकि पायल रोहतगी के ट्वीट पर सोनम कपूर ने कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन पायल का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लोग उनके ट्वीट पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं ।
सोनम कपूर ने मोहन भागवत पर साधा था निशाना
गौरतलब है कि सोनम कपूर इन दोनों फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर चर्चा में है, हाल ही में उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान की आलोचना करते हुए ट्वीट किया था कि कोई समझदार इंसान कैसे इस तरह की बात कर सकता है। एकदम मूर्खतापूर्ण और पिछड़ी सोच को जाहिर करता अजीब बयान है ये।

क्या कहा था मोहन भागवत ने
दरअसल आरएसएस के एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा था, मौजूदा समय में तलाक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तलाक के मामले शिक्षित और संपन्न परिवारों में अधिक हैं। इसकी वजह ये है कि शिक्षा और संपन्नता से लोगों में अहंकार आता है जिसका नतीजा परिवारों का टूटना है। परिवार टूटने से समाज भी बिखरता है क्योंकि समाज भी एक परिवार है।












Click it and Unblock the Notifications