नहले पर दहला: मोदी के महंगे डिनर ने बिगाड़ा केजरीवाल का जायका

modi
नयी दिल्ली। आपको याद होगा हाल ही में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के लिए फंड जुटाने के मक्सद डिनर का प्लान तैयार किया था। जिसमें उनके सात डिनर करने वालों को 20,000 हजार रु. चुकाने थे। इसी तरह के अब बीजेपी ने भी अपने पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाने का मौका नहीं छोड़ा है।

अरविंद केजरीवाल के फंड कमाऊ डिनर का फार्मूला बीजेपी को भी रास आ गया है। पार्टी ने भी लोगों को मोदी के साथ डिनर करने का मौका दिया है, लेकिन इसके लिए आपको अपनी जेब से 20-25 हजार रु. नहीं बल्कि पूरे 25 लाख रु. चुकाने होंगे।

Did You Know: बराक ओबामा के साथ डिनर की कीमत करीब 2,141,650 से 2,447,600 रुपये

26 मार्च को दिल्ली के अशोका होटल में डिनर का प्रोग्राम रखा गया है। मोदी के साथ डिनर की कीमत हजारों में नहीं लाखों में है। डिनर के इस फॉर्मुले से एक ही रात में पार्टी के फंड में करोड़ों रुपये जुटने की उम्मीद है। इस डिनर के लिए देश के बड़े उद्योगपतियों और कॉरपोरेट्स को न्यौता भेजा गया है। डिनर के दौरान मोदी के साथ तीन घंटे बिताने के लिए कम से कम 25 लाख रुपये देने होंगे।

दिल्ली के पांच सितारा अशोका होटल की मोदी के साथ टेबल पर 30 और लोगों के बैठने की जगह होगी। हर व्यक्ति को 25 लाख रुपये दने होंगे। वहीं इस टेबल की पिछली पंक्ति में राउंड टेबल पर बैठने के लिए 1 लाख रुपये और अगली पंक्ति में राउंड टेबल पर बैठने के 2.5 लाख रुपये देने होंगे। इतना ही नहीं इस इवेंट की सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम स्पॉन्सरशिप भी उपलब्ध है, जिसमें सिल्वर के लिए 60 लाख, गोल्ड के लिए 1.2 करोड़ और प्लेटिन स्पॉन्सरशिप के लिए 2.4 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। इस डिनर से जमा हुए पैसे मोदी फॉर पीएम फंड में दिया जाएगा।

Did You Know: भारत के अलावा अमेरिका में भी इस तरह के डिनर का आयोजन किया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर की कीमत 35 से 40 हजार अमेरिकी डॉलर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+