पवन कल्याण की पत्नी रह चुकी हैं रूसी मॉडल, जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन
Pawan Kalyan Wife Anna Lezhneva: साउथ सिनेमा जगत के मेगास्टार पवन कल्याण के फैंस बड़ी संख्या में हैं और उन्हें काफी पसंद करते हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के बीच खास जगह बनाई है। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।
दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण जनसेना पार्टी के संस्थापक और मुखिया भी हैं। उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सभी 21 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी ने आंध्र प्रदेश में टीडीपी और भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।

जनसेना पार्टी की जबरदस्त जीत
जनसेना पार्टी ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी को प्रदेश में 2.99 फीसदी वोट मिले। इस बड़ी जीत के साथ ही पवन कल्याण की पार्टी केंद्र की एनडीए सरकार का हिस्सा हो सकती है।
पवन कल्याण के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उसमे काफी उतार-चढ़ाव हैं। उन्होंने तीन बार शादी की, दो बार उनका तलाक हुआ।
शादी को लेकर कही थी ये बात
जिस तरह से उनके व्यक्तिगत जीवन में उतार-चढ़ाव रहे हैं उसको लेकर विपक्षी दल उनपर निशाना भी साधते हैं। सिनेमा के गब्बर सिंह कहे जाने वाले पवन कल्याण ने एक बार कहा था कि बेहतर होता कि वह सिंगल होते, उनके लिए यह बेहतर विकल्प होता।
पवन कल्याण की तीसरी पत्नी की बात करें तो उनका नाम एना लेजनेवा है। इस तरह की भी रिपोर्ट आई थी कि एना भी पवन को तलाक दे सकती हैं। लेकिन पवन और एना की ओर से इन खबरों पर कुछ भी नहीं कहा गया है।
एक साथ फिल्म में किया काम
पवन कल्याण की तीसरी पत्नी एना रूस की मॉडल रह चुकी हैं। उनका जन्म 1980 में हुआ था। उन्होंने कई साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। तीन मार फिल्म में वह मुख्य किरदार की भूमिका निभा चुकी हैं।
2013 में एना से शादी
इस फिल्म में पवन और एना साथ नजर आए थे। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर वो साथ रहने लगे। 2013 में पवन और एना की शादी हो गई और दोनों की एक बेटी है जिसका नाम अंजना पावनोवा है और उनका एक बेटा है जिसका नाम मार्क शंकर पावनोविच है।
1800 करोड़ की मालकिन
एना मॉडल रहने के साथ बिजनेस में भी सक्रिय हैं। करीबी सूत्र का कहना है कि एना सिंगापुर में एक होटल की मालकिन हैं। उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो यह 1800 करोड़ रुपए से भी अधिक है। सिंगापर और रूस में उनका एक घर भी है।












Click it and Unblock the Notifications