Pawan Kalyan Son Injured: सिंगापुर के स्कूल में पवन कल्याण का बेटा घायल, हाथ-पैर झुलसे! हालत अब स्थिर
Pawan Kalyan Son Injured: सोचिए, जब एक पिता को ये खबर मिले कि उसका बेटा स्कूल में आग लगने से घायल हो गया है-वो पल कितना डरावना होगा। ऐसा ही कुछ हुआ है जन सेना पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ। उनके 8 साल के बेटे, मार्क शंकर, सिंगापुर के एक स्कूल में लगी आग की चपेट में आ गए।
यह घटना मंगलवार (8 अप्रैल) सुबह की है, जब सिंगापुर के एक स्कूल में अचानक आग लग गई। इस हादसे में पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर झुलस गए। उनके हाथ और पैर में जलने के निशान हैं, और साथ ही उन्होंने धुआं भी अंदर ले लिया, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई।

अस्पताल में इलाज जारी
जन सेना पार्टी ने एक्स (पूर्व में Twitter) पर बताया कि शंकर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अच्छी बात यह है कि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पवन कल्याण को मिली खबर
जब पवन कल्याण को ये खबर मिली, तब वो आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एक दौरे पर थे। पार्टी नेताओं और अधिकारियों ने उन्हें सलाह दी कि वो तुरंत सिंगापुर जाएं। हालांकि, पवन कल्याण पहले अपने तय विकास कार्यक्रमों को पूरा कर रहे हैं और उसके बाद सिंगापुर रवाना होंगे।
Who is Mark Shanker: कौन हैं मार्क शंकर?
मार्क शंकर का जन्म 10 अक्टूबर 2017 को हुआ था। वो अभी केवल 8 साल के हैं और सिंगापुर में पढ़ाई कर रहे हैं।
क्या कहती है जनता?
सोशल मीडिया पर लोग शंकर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। साथ ही, स्कूल में हुई इस लापरवाही पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कई लोग जानना चाहते हैं कि आग कैसे लगी और स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए थे?












Click it and Unblock the Notifications