भाजपा के साथ जन सेना पार्टी का गठबंधन, पवन कल्याण बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में दक्षिण भारत सिनेमा के स्टार पवन कल्याण की पार्टी जन सेना ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने का एलान किया है। पवन कल्याण की पार्टी ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन का फैसला लिया है। वहीं पार्टी के मुखिया पवन कल्याण ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा है।

pawan kalyan

पवन कल्याण ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां जो सिर्फ अपने क्षेत्रीय हितों के बारे में सोचती हैं, जन सेना पार्टी उनकी तरह नहीं है, हमारी पार्टी राष्ट्रीय एकता पर भरोसा करते हैं। हम भारतीय जनता पार्टी की देशभक्ति, राष्ट्रवाद, मोदीजी के विकास की विचारधारा के साथ हैं। जन सेना पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन होने पर आंध्र प्रदेश में भाजपा के को-इंचार्ज एस देवधर ने कहा कि जनसेना ने बिना किसी शर्त भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन का फैसला लिया है। सीटों के बंटवारे पर जन सेना का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का संसदीय बोर्ड जो भी फैसला लेगा हम उसे स्वीकार करेंगे, हमारी पार्टी से कोई मांग नहीं है।

बता दें कि इससे पहले जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण 13 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। जेपी नड्डा के साथ पवन कल्याण की मुलाकात के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ही दलों का गठबंधन हो सकता है। पवन कल्याण ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर जेपी नड्डा के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। नड्डा के साथ यह बैठक तकरीबन एक घंटे तक चली, इस दौरान कई अहम मसलों पर चर्चा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+